Ahoi Ashtami Vrat 2023: अहोई अष्टमी पर न करें ये गलतियां
- फोटो : अमर उजाला
Ahoi Ashtami Vrat 2023: इस साल 05 नवंबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रखा जाता है। पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि की शुरुआत 4 नवंबर की मध्य रात्रि 1 बजे से हो रही है। इसका समापन 5 नवंबर को देर रात 3 बजकर 19 मिनट पर होगा। उदया तिथि 5 नवंबर, रविवार के दिन प्राप्त हो रही है, इसलिए अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन रवि पुष्य योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, इस योग में रखे गए व्रत का दोगुना फल मिलता है। वहीं शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों के बारे में जिक्र किया गया है जिन्हें अहोई अष्टमी के दिन नहीं करना चाहिए वरना व्रत का शुभ फल नहीं मिलता है। चलिए जानते हैं इस दिन किन गलतियों से बचना चाहिए...