मां लक्ष्मी के नाराज होने के कुछ संकेत
- फोटो : freepik.com
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, सुख और संपन्नता प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी की कृपा जिन लोगों पर हो जाती है उनके जीवन में कभी भी धन और सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। ऐसे व्यक्ति के सभी काम बिना विध्न या रुकावट के फौरन ही पूरे हो जाते हैं। लेकिन कई बार यह भी देखने को मिलता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं,लेकिन अचानक ही धन की कमी का भी सामना करना पड़ने लगता है। व्यक्ति धन की कमी को लेकर मानसिक रूप से परेशान होने लगता है। बने बनाए काम बिगड़ने लगते हैं, पारिवारिक समस्याएं भी सामने आने लगती हैं। शास्त्रों में इसका कारण मां लक्ष्मी का नाराज होना माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार जब भी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं तो कुछ संकेत मिलते हैं। मां लक्ष्मी के नाराज होने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह नकारात्मक संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी के नाराज होने पर किस-किस तरह के संकेत मिलते हैं।
तुलसी और मनी प्लांट के पौधे का सूखना
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इसके अलावा वास्तु में मनी प्लांट के पौधे को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर ये दोनों ही पौधे आपके घर में हरे-भरे दिखाई दे रहे हैं और फिर अचानक ही सूखने लगें तो इसका मतलब देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बंद होने वाली है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो तो रोजाना शाम के समय तुलसी के समक्ष दीया जलाएं।
नल से पानी का लगातार टपकना
वास्तु में नल से पानी का टपकना अच्छा नहीं माना जाता है। यह एक अशुभ संकेत हैं। नल से पानी का लगातार टपकना धन हानि की तरफ इशारा करता है। इससे व्यक्ति के जीवन में आर्थिक नुकसान की संभावना ज्यादा होती है। नल से पानी का टपकना माता लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत है।
सोने के आभूषण का खोना
अगर कई बार घर के सोने के आभूषण खोने लगे या फिर पैसे बार-बार गिरने लगें तो यह संकेत देवी लक्ष्मी के नाराज होने का है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाए और उसे गरीबों को बांट दें।
धन के नुकसान होने का सपना देखना
जब बार-बार सपने में धन हानि से जुड़े सपने आने लगे या फिर कोई कीमती चीज का सपने में खोना दिखाई दे तो यह समझ लेना चाहिए कि देवी लक्ष्मी आपसे नाराज हैं। ऐसे में माता को प्रसन्न करने के लिए भगवान विष्णु संग माता लक्ष्मी की पूजा करें।