लाक्षागृह बरनावा
- फोटो : अमर उजाला
4. लाक्षागृह
महाभारत काल में दुर्योधन द्वारा बनवाया गया लाक्षागृह मौजूदा समय स्थान बागपत में स्थित है। 'वारणावत' नाम का यह स्थान उन गांवों में से एक है, जिसकी मांग पांडव कौरवों से कर रहे थे। लेकिन दुर्योधन ने उन्हें सुई की नोक के बराबर जमीन नहीं देने की बात कही थी। दुर्योधन ने एक साजिश के तहत इस लाक्षागृह को लाख से बनवाया था, ताकि पांडव जब इस घर में रहने आएं तो चुपके से इसमें आग लगा कर उन्हें खत्म किया जा सके। लेकिन दुर्योधन की यह साजिश नहीं सफल हुई और पांडवों इस भवन से सकुशल बच निकले थे।