फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पुल की कहानी यकीनन हैरान कर देगी आपको

Wed, 22 Oct 2014 11:03 AM IST
आनंद स्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाई-भानु और रोशन साथ खेती करते थे। मशीनों की खरीद-फरोख्त और दूसरी चीजों का व्यवसाय भी साथ करते। एक छोटी-सी गलतफहमी की वजह से उनमें पहली बार झगड़ा हुआ और झगड़ा दुश्मनी में बदल गया था।
विज्ञापन


एक सुबह एक बढ़ई भानु के पास काम मांगने आया। बड़े भाई ने कहा,' हां, मेरे पास तुम्हारे लिए काम हैं। उस तरफ देखो, वह मेरा भाई है। मेरे और उसके खेतों में पांच- सात दिन पहले तक घास हुआ करती थी, पर मेरा भाई बुलडोजर ले आया। उसने हमारे खेतों के बीच यह खाई खोद दी। जरूर उसने मुझे परेशान करने के लिए ही यह सब किया है। तुम खेत के चारों तरफ बाड़ बना दो, ताकि मुझे उसकी शक्ल भी न देखनी पड़े।'

पढ़ें,वार्षिक राशिफलः 2015 दीपावली तक कैसा रहेगा आपका समय

'ठीक है', बढ़ई ने कहा। भानु ने बढ़ई को सामान लाकर दे दिया। वह काम करने लगा और भानु खुद शहर चला गया। शाम को वह लौटा, तो चकित रह गया। इसलिए नहीं कि बढ़ई ने बहुत अच्छा काम किया था। बल्कि इसलिए कि उसने बाड़ लगाने का तो काम किया ही नहीं था। बल्कि उसने बाड़ की जगह खाई पर पुल बना दिया, जो खाई को एक तरफ से दूसरी तरफ जोड़ता था।
विज्ञापन


इससे पहले कि बढ़ई कुछ कहता, भानु का छोटा भाई रोशन आ गया। वह बडे़ भाई के पैरों पर गिरकर बोला, तुम कितने दरियादिल हो भैया। मैंने तुम्हें इतना भला-बुरा कहा। अपने खेत भी अलग कर लिए और खाई खोद दी। फिर भी तुमने यह पुल बनवाया, कहते-कहते उसकी आंखें भर आईं और दोनों गले लगकर रोने लगे।

पढ़ें, दीपावली के यह शगुन बताते हैं लक्ष्मी की कृपा आप पर है

भानु और रोशन संभले, तो उन्होंने देखा कि बढ़ई जा रहा है। उसे जाता देख भानु ने कहा, मेरे पास तुम्हारे लिए और भी काम हैं। बढ़ई ठिठका और बोला, बेशक मैं रुक जाता, पर मुझे ऐसे कई पुल और बनाने हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें