फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर क्या हुआ जब वह मरकर वापस लौट आई....

Mon, 30 Dec 2013 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं जब आत्म किसी शरीर को छोड़कर इस धरती से एक बार चली जाती है तो वह वापस लौटकर नहीं उस शरीर में नहीं आती है। लेकिन क्या हो, जब किसी की आत्मा व्यक्ति की मौत के कुछ घंटों के बाद वापस शरीर में लौट आए?
विज्ञापन


ऐसी ही एक चमत्कारी घटना उत्तरप्रदेश के प्रभुपुर गांव में हुई थी। एक मुस्लिम महिला की एक दिन अचानक मौत हो गई। महिलाआ को दफनाने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। लोग उसे जमीन में दफन करने ही वाले थी कि वह अचानक से बोल पड़ी।

शव के ऊपर लपेटा हुआ कपड़ा हटाया गया तो सभी लोग भौंचक्के रह गए। महिला के सिर के बाल कई जगह से जले हुए थे और माथे पर त्रिशूल का निशान बना हुआ था। महिला से जब जले हुए बाल और त्रिशूल के निशान के बारे में पूछा गया तो उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन


जीवित होकर बताई एेसी बात हैरान रह जाएंगे
महिला ने बताया कि वह अपनी पड़ोसन से मिलकर आई तो दरवाजे के पास उसे दो पुरुष दिखे और वह अचेत होकर गिर पड़ी। दोनों पुरुष उसे लेकर एक सभा में पहुंचे जहां एक दिव्य पुरुष सिंहासन पर बैठे थे।

साप्ताहिक राशिफल 30 दिसंबर से 5 जनवरी 2014 तक

उस दिव्य पुरुष ने मुझे लेकर जाने वाले दोनों पुरषों को डांट लगाई और कहा कि इसकी उम्र अभी 14 वर्ष और बची हुई है। यह पापात्मा है इसके सिर पर त्रिशूल का निशान बना दो ताकि इसे जीवन भर इस घटना की याद रहे और आगे कोई पाप न करे। इसके पापों के कारण इसे अपनी दोनों बेटियों की मौत देखनी होगी।

पढ़ें, 2014 का राशिफल

दिव्य पुरुष ने मुझे लेकर जाने वाले दोनों पुरुषों को आदेश दिया कि इसे वापस लेकर छोड़ आओ और इसकी पड़ोसन को लेकर आओ जो काफी समय से बीमार है।

महिला ने जो भी बात बताई थी वह सभी सच हुई। जब इसके मृत शरीर में प्राण लौट उसी समय इसकी पड़ोसन की मौत हो गई थी। इसे अपनी दोनों बेटियों की मौत भी देखनी पड़ी और पुनर्जीवित होने के बाद जैसे ही इसने 15 वें साल में कदम रखा इसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह घटना 1957 की है। इसका उल्लेख गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित कल्याण पत्रिका में किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें