फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी रत्नों में सबसे महंगा और अनमोल रत्न है यह

Sat, 21 Dec 2013 11:33 AM IST
शिवकुमार गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशास्त्रों में शील (चरित्र) को सर्वोपरि धन बताया गया है। कहा गया है कि परदेश में विद्या हमारा धन होती है। संकट में बुद्धि हमारा धन होती है। परलोक में धर्म सर्वश्रेष्ठ धन होता है, परंतु शील ऐसा अनूठा धन है, जो लोक-परलोक में सर्वत्र हमारा साथ देता है।
विज्ञापन


कहा गया है कि शीलवान व्यक्ति करुणा एवं संवेदनशीलता का स्रोत होता है। जिसके हृदय में करुणा की भावना है, वही सच्चा मानव कहलाने का अधिकारी है। संत कबीर भी शील को अनूठा रत्न बताते हुए कहते हैं-सीलवंत सबसों बड़ा, सील सब रत्नों की खान। तीन लोक की संपदा, रही सील में आन।।

पढ़ें, 2014 में कौन बनेगा प्रधानमंत्री राहुल, मोदी या कोई और

सत्य, अहिंसा, सेवा, परोपकार-ये शीलवान व्यक्ति के स्वाभाविक सद्गुण बताए गए हैं। कहा गया है कि ईश्वर अंश जीव अविनाशी यानी मानव भगवान का अंशावतार है। अतः उसे नर में नारायण के दर्शन करने चाहिए। दीन-दुखियों की सेवा करनेवाला, अभावग्रस्तों व बीमारों की सहायता करनेवाला भगवान की ही सेवा कर रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें, 2014 का वार्षिक राशिफल विस्तार से, जाने कैसा रहेगा नया साल

निष्काम सेवा को धर्मशास्त्रों में निष्काम भक्ति का ही रूप बताया गया है। स्वामी विवेकानंद समय-समय पर कहा करते थे, आचरण पवित्र रखो और दरिद्रनारायण को साक्षात भगवान मानकर उसकी सेवा-सहायता में तत्पर रहो। इससे लोक-परलोक, दोनों का सहज ही में कल्याण हो जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें