फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा करने से दोबारा लौट आएगा आपका प्यार

Wed, 28 May 2014 04:49 AM IST
विजय कृष्ण गोस्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक कस्बा था, सुंदरपुर। वहां पहाड़ी पर ठाकुर जी का मंदिर था। मंदिर के पुजारी धापू बाबा पास ही रहते थे। वह बुजुर्ग थे, और उनकी आंखों की रोशनी भी कम हो चली थी। कस्बे में खुशबू और पंखुरी नामक दो सहेलियां भी रहती थीं। मंदिर जाते-जाते वे रास्ते में कुछ फूल चुनकर अपनी झोली में रख लेतीं।
विज्ञापन


एक दिन खुशबू ने पूछा, हम ठाकुर जी को कमल का फूल चढ़ाएं, तो हमें क्या मिलेगा? पुजारी ने कहा, कमल तो ठाकुर जी को सबसे प्रिय है। यह सुनकर खुशबू खुश हो उठी। पंखुरी ने कहा, आसपास तो कहीं भी कमल का फूल नहीं उगता।

खुशबू कुछ देर सोचकर बोली, पहाड़ी के पार जो तालाब है, उसमें मैंने कमल की एक कली देखी है। पंखुरी ने कहा, वह तालाब तो मेरे बाबा का है। यह सुनकर खुशबू उदास हो गई। पर अगले दिन वह तालाब जाने निकली। तालाब के पास उसने देखा कि पंखुरी फूल लेकर चली आ रही है। खुशबू को यह छल बुरा लगा।
विज्ञापन


इधर पंखुरी सीधे मंदिर पहुंची। उसने कमल का फूल धापू बाबा को सौंपा। बाबा बोले, मैं तुम्हारे नाम से ही यह फूल भगवान को चढ़ाऊंगा। तुम खुशबू ही हो ना? पंखुरी ने जवाब नहीं दिया। तुम खुशबू ही हो ना? पुजारी ने फिर पूछा।
विज्ञापन


अचानक पंखुरी ने कहा, हां, बाबा। यह खुशबू के नाम से ही चढ़ाना। झाड़ियों के पीछे छिपी खुशबू ने जब यह सुना, तो खुशी के मारे उसकी आंखों से आंसू बह निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें