फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कैसे छूते हैं अपने बड़ों के पैर और उससे क्या मिलता है लाभ?

Mon, 17 Jun 2019 04:05 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पैर छूने के फायदे
विज्ञापन

सनातन परंपरा में कई प्रकार रीति रिवाज बने हुए हैं। जिन्हें हमारे ऋषि-मुनियों ने काफी गहन शोध कर बनाया था। हमारे यहां बुजुर्गों के पैरों को छूकर, लोग बल, विद्या, बुद्धि और सुख-समृद्धि का अशीर्वाद मांगा जाता है और वरिष्ठ व्यक्ति अपने से छोटे को अपने अच्छे कर्मो के फल के रूप में ये सभी चीजें आशीर्वाद के रूप में देते हैं। बचपन से लेकर आज तक हमें अपने से वरिष्ठों का सम्मान करने और उनके चरण स्पर्श करने की जो सीख मिलती रही है, आइए उसके मिलने वाले लाभ के बारे में जानते हैं — 

विज्ञापन


चरण स्पर्श के लाभ 
अपने से वरिष्ठजनों के चरण स्पर्श करने से स्वयं के भीतर नम्रता, दूसरों के प्रति आदर और विनय का भाव जागृत होता है। इसके साथ ही वरिष्ठ व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी उसके आशीर्वाद के रूप में आपके भीतर प्रवाह होता है।

देवता भी करते रहे हैं चरण स्पर्श 
चरण स्पर्श की महत्ता को इस तरह भी जाना जाता सकता है कि स्वयं भगवान कृष्ण ने अपने मित्र सुदामा के चरण स्पर्श किए बल्कि उसे धोया भी था। सुख और सौभाग्य की कामना लिए हम सभी नवरात्रि पर कन्याओं के भी इसी तरह पैर धोकर पूजते हैं। 
विज्ञापन


आशीर्वाद से दूर होती हैं बाधाएं 
अपने वरिष्ठजनों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेने से सभी कार्य बढ़िया से संपन्न होते हैं और तमाम तरह के दोष एवं बाधाएं दूर होती हैं। माता- पिता और गुरु के चरण स्पर्श करने से धन और विवाह संबंधी सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। 

कैसे छुएं पैर 
किसी संत या वरिष्ठ व्यक्ति का चरण हमें हमेशा अपना सिर दोनों हाथों के बीच में रखते हुए अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को झुका कर करना चाहिए। साथ ही पैर छूते समय उस व्यक्ति के प्रति पूरा आदर एवं सम्मान की भावना होनी चाहिए। अनमने ढंग से किसी का पैर नहीं छूना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें