फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinayak Chaturthi January 2021: कब है पौष माह की विनायक चतुर्थी, जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और विधि

Fri, 15 Jan 2021 12:13 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

Vinayak Chaturthi January 2021: पौष माह में विनायक चतुर्थी 16 जनवरी 2021 शनिवार को मनाई जाएगी। विनायक चतुर्थी हर मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है और 16 जनवरी को पौष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पड़ रही है। विनायक गणेश भगवान जी हैं, जो अपने भक्तों के संकटों को दूर करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त का समय...

विज्ञापन

विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
विनायक चतुर्थी का मुहूर्त
पूजा मुहूर्त - 16 जनवरी को सुबह 11 बजकर 28 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 34 मिनट तक
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - सुबह 07:45 बजे, जनवरी 16, 2021
चतुर्थी तिथि समाप्त - सुबह 08:08 बजे, जनवरी 17, 2021

विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
साल 2021 में विनायक चतुर्थी की तिथियां
पौष शुक्ल चतुर्थी 16 जनवरी 2021, दिन शनिवार 
माघ शुक्ल चतुर्थी 15 फरवरी 2021, दिन सोमवार 
फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी 17 मार्च 2021, दिन बुधवार 
चैत्र शुक्ल चतुर्थी 16 अप्रैल 2021, दिन शुक्रवार 
बैशाख शुक्ल चतुर्थी 15 मई 2021, दिन शनिवार 
ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी 14 जून 2021, दिन सोमवार 
आषाढ शुक्ल चतुर्थी 13 जुलाई 2021, दिन मंगलवार 
श्रावण शुक्ल चतुर्थी 12 अगस्त 2021, दिन बृहस्पतिवार 
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी 10 सितंबर 2021, दिन शुक्रवार 
अश्विन शुक्ल चतुर्थी 09 अक्टूबर 2021, दिन शनिवार 
कार्तिक शुक्ल चतुर्थी 08 नवंबर 2021, दिन सोमवार 
मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी 07 दिसंबर 2021 दिन मंगलवार
 

गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
विनायक चतुर्थी पूजा-विधि
सुबह उठ कर स्नान करें। स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। भगवान गणेश को स्नान कराएं। स्नान के बाद भगवान गणेश को साफ वस्त्र पहनाएं। भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं। सिंदूर का तिलक अपने माथे में भी लगाना चाहिए। गणेश भगवान को दुर्वा अतिप्रिय होता है। भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करना चाहिए। गणेश जी को लड्डू, मोदक का भोग लगाएं। गणेश जी की आरती करें।
 
विज्ञापन

विनायक चतुर्थी का महत्व   - फोटो : अमर उजाला
विनायक चतुर्थी का महत्व  
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से कार्यों में किसी भी तरह की कोई रुकावट नहीं आती है। इसलिए गणपति महाराज को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें