वरलक्ष्मी व्रत तिथि
वरलक्ष्मी व्रत 16 अगस्त 2024 को सावन के आखिरी शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त:-
सिंह लग्न पूजा मुहूर्त: प्रातः 05:57- प्रातः 08:14 तक
वृश्चिक लग्न पूजा मुहूर्त: दोपहर 12:50 - दोपहर 03:08 तक
कुंभ लग्न पूजा मुहूर्त: सायं 06:55 - रात 08:22 तक
वृषभ लग्न पूजा मुहूर्त: रात्रि 11:22 - प्रात: 01:18, अगस्त 17
जरूर करें ये 3 उपाय
- वरलक्ष्मी के शुभ दिन पर व्रत रखना चाहिए। इस उपवास को रखने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद श्रीयंत्र की शुभ मुहूर्त में स्थापना करें। फिर रात के समय घी का दीया जलाकर ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
- वरलक्ष्मी के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उनके चरणों में 11 पीली कौड़ियां अर्पित करें। इसके बाद इसे किसी लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
- इस दौरान लक्ष्मी की विधि अनुसार पूजा करें। इसके बाद मां लक्ष्मी को नारियल अर्पित करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं। इस दिन लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन्हें गुड़ से बनी खीर का भोग भी लगाएं। ऐसा करने से घर में देवी की कृपा बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।