फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि कल से शुरू, जानें मां दुर्गा की कैसे करें पूजा और क्या भोग लगाए

Sat, 10 Oct 2026 03:02 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

11 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं, जिसमें मां दुर्गा की विधि-विधान के साथ पूजा करने का विशेष महत्व होता है। पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। 
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि 2026 नौदुर्गा को चढ़ाएं ये भोग और पुष्प - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार, 11 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि पर मां शक्ति दुर्गा की उपासना का उत्सव है। नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा आराधना की जाती है। नवरात्रि पर देवी दुर्गा के भक्त लगातार नौ दिनों तक बड़े ही विधि-विधान के साथ मां शक्ति की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना होती है दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। मां दुर्गा की उपासना का यह पर्व 19 अक्तूबर तक चलेगा। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा और उनको भोग, आरती और पाठ करने की परंपरा है। आइए जानते हैं नवरात्रि पर मां दुर्गा को कौन-कौन से भोग लगाएं और आसान पूजा विधि क्या है। 
विज्ञापन


नवरात्रि पर मां दुर्गा की आसान पूजा विधि
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर सबसे पहले जल्दी उठे और स्नान करें। इसके बाद साफ-सुधरे वस्त्र पहन कर मां दुर्गा की पूजा करने का और व्रत रखने का संकल्प लें। मां दुर्गा के सामने दीपक जलांए, फल-फूल अर्पित करें और धूप-दीप अर्पित करें। इसके बाद मां दुर्गा के मंत्रों का कम से कम 108 बार जाप करें। फिर देवी मां को दिन के अनुसार भोग लगाएं। आरती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

शारदीय नवरात्रि 2026 के 9 रंग: पहले दिन से महानवमी तक जानें नौ दिनों के शुभ रंग

नवरात्रि पर दिन के अनुसार मां को क्या भोग लगाएं
  • - पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि को मां दुर्गा को गाय के दूध से बना घी अर्पित करें। 
  • - नवरात्रि द्वितीया तिथि को मिश्री का भोग लगाएं।
  • - नवरात्रि तृतीया तिथि को मां दुर्गा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। 
  • - नवरात्रि चतुर्थी तिथि पर मां दुर्गा को मालपुए का भोग लगाएं।
  • - नवरात्रि पंचमी तिथि पर मां दुर्गा को केले का भोग अर्पित करें। 
  • - नवरात्रि षष्ठी तिथि पर मां दुर्गा को शहद का भोग लगाएं।
  • - नवरात्रि सप्तमी तिथि पर गुड़ का भोग मां दुर्गा को समर्पित करें।
  • - नवरात्रि अष्टमी तिथि पर मां को नारियल और नारियल की बनी मिठाई का भोग लगाएं। 
  • - नवरात्रि नवमी तिथि पर मां दुर्गा को खील अर्पित करें। 
मां दुर्गा को नवरात्रि पर अर्पित करें ये चीजें
नवरात्रि पर कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत होती है। नवरात्रि पर लोग अपने घरों में देवी दुर्गा की पूजा-उपासना करने के साथ देवी मां के शक्तिपीठों पर जाकर दर्शन और पूजन-अर्चन करते है। नवरात्रि पर देवी दुर्गा को पूजा में मां को नारियल, लाल चुनरी, लाल चूड़ियां, लाल फूल और सुहाग की चीजें अर्पित करें।  

शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन कलश स्थापना से लेकर मां शैलपुत्री की पूजा विधि, भोग और मंत्र तक जानें सबकुछ

नवरात्रि पर क्या करें और क्या नहीं 
विज्ञापन

नवरात्रि पर देवी दुर्गा की पूजा-उपासना करने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में इस दिन किसी से वाद-विवाद करने करने से बचें, झूठ न बोलें, गुस्सा करने से बचें, भूलकर किसी महिला या फिर गरीब का अपमान ना करें. स्त्रियों का सम्मान करें। देवी दुर्गा की पूजा-आराधना करते समय ब्रह्राचर्य के नियमों का पालन करें। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें