नवरात्रि पूजा विधि
- शारदीय नवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद स्वच्छ वस्त्रों को धारण करें।
- इस दौरान पूजा के लिए सबसे पहले माता रानी की चौकी लगाएं और उसपर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं।
- फिर वहां स्वास्तिक का चिह्न बनाएं।
- अब रोली और अक्षत से टीका करें और फिर वहां माता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
- देवी माता के दरबार में धूप-दीपक जलाएं, और फूल माता अर्पित करें।
- इसके बाद सभी सोलह श्रृंगार का सामान चढ़ाते जाएं।
- फिर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- अंत में माता की आरती करते हुए गलतियों की माफी मांगे।
शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि
पहला दिन- मां शैलपुत्री – 3 अक्टूबर 2024
दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा – 4 अक्टूबर 2024
तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा – 5 अक्टूबर 2024
चौथा दिन- मां कूष्मांडा की पूजा – 6 अक्टूबर 2024
पांचवां दिन- मां स्कंदमाता की पूजा – 7 अक्टूबर 2024
छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा – 8 अक्टूबर 2024
सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा – 9 अक्टूबर 2024
आठवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा – 10 अक्टूबर 2024
नौवां दिन- मां महागौरी की पूजा – 11 अक्टूबर 2024
विजयदशमी – 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।