फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव का प्रिय है ये खास पौधा, अमावस्या के दिन घर पर लगाने से दूर होगी गरीबी

Mon, 14 May 2018 01:40 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है। जिस तरह से शनि को काली चीजें, लोहे से बने सामान और तिल का तेल बहुत ही प्रिय होता है उसी प्रकार से एक पौधा भी है जो शनिदेव को बहुत ही पसंद होता है। यह पौधा है शमी का, जिसे घर पर लगाने से शनि के दोषों से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही गरीबी भी दूर होती है। 15 मई को शनि जयंती है अगर इस दिन यह पौधा घर पर लगाया जाय तो घर में सुख और समृद्धि का वास रहेगा। आइए जानते हैं घर में कहां और किस तरह से यह पौधा लगाना चाहिए। 
विज्ञापन


- शमी का पौधा घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती।

- शमी के पौधे को हर सुबह जल जरूर देना चाहिए। इसके अलावा शनि दोष से मुक्ति के लिए प्रत्येक शनिवार को मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाना चाहिए।

- प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव को जल चढ़ाने के साथ शमी के पौधे की पत्ती को शिवजी को अर्पित करें।

- किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए जब भी घर से बाहर जाएं तो शमी को प्रणाम करके जाएं। इसके अलावा शमी की पत्ती को तोड़कर अपनी जेब में रख लें। ऐसा करने से सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें