फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Shivratri 2026: श्रावण शिवरात्रि आज, मनोकामना पूर्ति के लिए शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 8 चीजें

Tue, 11 Aug 2026 05:20 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

सावन शिवरात्रि पर जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का खास महत्व होता है वहीं पर शिवरात्रि पर 8 तरह के भगवान शिव के प्रिय पत्तों को अर्पित करने की धार्मिक मान्यताएं हैं, जिससे भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन
सावन शिवरात्रि पूजा विधि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sawan Shivratri 2026: मंगलवार, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि है। हिंदू धर्म में सावन शिवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की भक्ति-आराधना और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ दिन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा-आराधना करता है उसकी हर एक मनोकामना पूरी होती हैं। वैसे तो हर माह शिवरात्रि आती है लेकिन सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। सावन माह की शिवरात्रि के  दिन व्रत, पूजन के साथ ही भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत मंगलकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महादेव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। तब से हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष फलदाई माना गया है। सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए और अपनी हर मनोकामना की पूर्ति के कुछ पत्तों को शिवलिंग पर जरूर अर्पित करना चाहिए। 

विज्ञापन


बेलपत्र
भगवान शिव बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है। बिना बेलपत्र के शिवजी की पूजा अधूरी माना जाती है। शिवरात्रि पर भगवान शिव को बेल पत्र चढ़ाने से सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य और शांति मिलती है।

भांग के पौधे का पत्ता
शिवलिंग पर भांग के पौधे का पत्ता चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं। शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से मन के विकार और बुराइयां दूर होती हैं। 

शमी पत्र
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर शमी पत्र जरूर चढ़ाएं। सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद शमी के पत्ते चढ़ाने से भोलेनाथ के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी मिलती है। 
विज्ञापन


दूर्वा
सावन शिव रात्रि पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के बाद दूर्वा जरूर अर्पित करें। भगवान शिव और उनके पुत्र गणेश जी को दूर्वा बेहद प्रिय है। भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

धतूरे का पत्ता
बिना धतूरे का पत्ता अर्पित किए सावन शिवरात्रि पर शिवजी की पूजा अधूरी मानी जाती है। शिवजी को धतूरा बहुत ही प्रिय होता है। इससे बुरे विचार नष्ट होते हैं और मन में अच्छे-अच्छे सकारात्मक विचार आते हैं। 

पीपल के पत्ते
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि पीपल में त्रिदेवों का वास होता है। पीपल के पत्तों पर भगवान शिव का वास है। भगवान शिव को पीपल के पत्ते अर्पित करने से ग्रहों के दोष दूर होते हैं।

आक का पत्ता
आक के फूल और पत्ता दोनों ही शिवजी को बेहद प्रिय है। मान्यता है कि जो भक्त भगवान शिव को आक के पुष्प और पत्ते अर्पित करते हैं भगवान शिव सभी तरह के कष्ट हर लेते हैं।

आम के पत्ते
हिंदू धर्म में पूजा और अनुष्ठान में आम के पत्तों का विशेष महत्व होता है। सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव को आम के पत्ते अर्पित करने से जीवन में सुख की प्राप्ति होती है और दुर्भाग्य दूर होता है। 

Shiv Parivar Puja: शिव परिवार की महिमा पूरे भारत में, जानिए किस क्षेत्र में किसकी होती है सबसे अधिक पूजा

Jalabhishek Niyam: शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या है सही नियम
विज्ञापन


Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन के दूसरे सोमवार को रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सामग्री से लेकर क्षमा प्रार्थना तक पूरी विधि

Solah Somvar Vrat Katha: सोलह सोमवार व्रत में करें इस कथा का पाठ, पूर्ण होंगे सभी मनोरथ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें