आज का सावन का पहला सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है और सावन में सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार व्रत रखने और विधि-विधान के साथ शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। सावन सोमवार के दिन विधि-विधान के साथ पूजा, जप, तप, दान करने से इसका महत्व कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। साल 2026 में सावन का पहला सोमवार आज यानी 3 अगस्त को है। आज सावन के पहले दिन सुकर्मा योग भी बन रहा है। आइए जानते है आज सावन सोमवार के दिन बनने वाले योग और पूजा का महत्व।
सावन सोमवार पूजा का शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के दिन भगवान शिव के दर्शन और पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आज ब्रह्रा मुहूर्त यानी सुबह पूजा का शुभ मुहूर्त 04 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 34 मिनट तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त के लिए मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 10 मिनट तक। संध्या और रात्रिकाल पूजा के लिए मुहूर्त शाम 07 बजकर 12 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। लेकिन आज के दिन आपको राहु काल के समय पूजा करने से बचना होगा।
सावन सोमवार पूजा विधि
- सावन सोमवार के दिन सबसे पहले सुबह ब्रह्रा मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- इसके घर के मंदिर में पूजा करें और फिर घर के पास स्थित किसी शिवालय में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें।
- सावन सोमवार पर दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से पंचामृत से अभिषेक करें।
- फिर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, चंदन और आक के फूल अर्पित करें।
- इसके बाद पूजा करते हुए दीपक और धूप जलाएं।
- शिवलिंग के सामने ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप 108 बार करें।
- इस दौरान शिव चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।
सावन सोमवार के उपाय
आर्थिक तरक्की के लिए
सावन सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने का खास महत्व होता है। इस दिन आर्थिक उन्नति के लिए शिवलिंग पर कच्चे दूध में थोड़ा केसर मिलाकर उससे अभिषेक करें।
दांपत्य जीवन में सुख के लिए
दांपत्य जीवन में सुख, शांति और संपन्नता के लिए भगवान शिव और माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करें। इससे पति-पत्नी के बीच में प्रेम बढ़ता है।
करियर और नौकरी में सफलता के लिए
करियर-कारोबार में ऊंचा मुकाम पाने के लिए जल में काला तिल मिलाकर शिवलिंग को अर्पित करें और लगातार ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए
जो लोग अक्सर बीमार होते हैं या फिर उनके परिवार के सदस्य किसी तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं उनको सावन सोमवार पर महामृंत्युजय मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।