सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। यह 11 जुलाई से 09 अगस्त तक रहेगा और पूरे 30 दिनों तक शिव आराधना व भक्ति से सराबोर रहेगा। सावन के महीने में शिव उपासना, दर्शन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। सावन महीने का हर एक दिन शुभ होता है और इस माह में आना वाला सोमवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासन और चंद्रदेव समर्पित होता है। सावन सोमवार का व्रत रखने और महादेवा की जलाभिषेक करने से शिव जी की विशेष कृपा मिलती है। 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है और इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाएगी।
सावन सोमवार का महत्व
श्रावण का महीना भगवान शिवजी की पूजा, आराधना, तप और ध्यान के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। सावन माह में पड़ने वाला हर एक सोमवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार का दिन चंद्रमा को समर्पित होता है और इस इसके नियंत्रक भगवान भोलेनाथ हैं। ऐसे में सावन के महीने में सोमवार के दिन पूजन करने से चंद्रमा के साथ-साथ भगवान शिवजी भी कृपा मिलती है। सावन सोमवार पर महादेव, माता पार्वती और चंद्रदेव की पूज करने से विवाह में आ रहीं बाधाएं और दरिद्रता दूर होती हैं। आइए जानते हैं सावन सोमवार पर भगवान शिव को राशिनुसार कौन-कौन सी चीजें अर्पित करना शुभ होगा।
शिवजी को राशिनुसार करें ये चीजें अर्पित
मेष राशि- मेष राशि राशि के जातकों को सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर सफेद फूल अर्पित करे। इससे सेहत अच्छी होती है और रोजगार में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
वृषभ राशि- सावन के पहले सोमवार पर वृषभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर दही और जल अर्पित करना शुभ होगा। इससे जीवन में सपन्नता और वैवाहिक जीवन सुखद रहता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना शुभ होगा। करियर और संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों को सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करना चाहिए। इस स्वास्थ्य संबंधी दिक्ततें दूर होती हैं।
सिंह राशि- सावन के पहले सोमवार पर सिंह राशि के जातकों को गन्ने का रस अर्पित करें। इससे संतान प्राप्ति होगी।
कन्या राशि- सावन सोमवार पर शिवलिंग पर कन्या राशि के जातकों को भांग और धतूरा अर्पित करना अच्छा माना जाता है।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों को सावन सोमवार पर शिवलिंग पर इत्र अर्पित करें। इससे नौकरी और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
वृश्चिक राशि- सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर अबीर और गुलाल अर्पित करें। इससे हर एक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी और बाधाएं दूर होंगी।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों को शिवजी और माता पार्वती के सामने घी का दीपक जलाएं।
मकर राशि- मकर राशि के जातकों को सावन के पहले सोमवार पर तिल और गंगाजल अर्पित करें। इसे गर्ह दोषों से मुक्ति मिलेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को सावन के पहले सोमवार पर जल और बेलपत्र अर्पित करें। इससे मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं। इससे धन की कमी दूर होगी।