फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का अंतिम सोमवार आज, महादेव का अभिषेक करना अत्यंत दुर्लभ

Mon, 20 Aug 2018 08:11 AM IST
पंडित धनंजय दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण मास का अंतिम सोमवार जो की ज्येष्ठा नक्षत्र और वैधृतियोग में आरम्भ हुआ और इस नक्षत्र और योग के कारण महादेव का अभिषेक करना अत्यंत दुर्लभ माना जाता है !

विज्ञापन


वैधृति योग 
इस योग को बहुत अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन इस योग में महादेव की पूजा और जलभिषेक किया जाये तो बहुत लाभकारी हो जाता है ! जिन लोगों के जीवन में घरेलू तनाव हो , पिता पुत्र में अनबन की स्थिति हो स्वास्थ्य अच्छा ना रहता हो , जिनको चरम रोग हो , मानसिक परेशानी हो और जो हमेशा कोर्ट कचहरी के समस्याओं से घिरे रहते है या हर कार्य में समस्या हो उनको इस स्थिति से उबरने के लिए भगवान शिव का अभिषेक अवश्य आज के दिन करना चाहिए।

 ज्येष्ठा नक्षत्र में सोमवार होने की वजह से आज धन और संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को और जिन की संतान पढ़ाई में ठीक ना हो या संतान की सफलता के लिए भगवान शिव की अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक के लिये जल दुग्ध अक्षत काला तिल और जौ डाल कर महादेव का अभिषेक करे और ॐ गौरिशंकराय नमः से अभिषेक करे और इस मंत्र का जाप करे !

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें