फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bhandhan 2018: भाई की कलाई पर राखी बांधने का ये होगा शुभ मुहूर्त, नहीं रहेगा भद्रा का असर

Sun, 19 Aug 2018 10:51 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावण महीने की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 26 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम का यह त्योहार भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस दिन बहने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र का धागा बांधती है। इस पर्व में बहनें भाई की आरती उतारती हैं और भगवान से अपने भाई की लंबी आयु और उनके सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

विज्ञापन


इस बार रक्षा बंधन पर करीब 11 घंटे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा। ज्योतिष के अनुसार इस बार रक्षा बंधन को भद्रा का असर नहीं रहेगा। भद्रा काल में राखी बांधने को अशुभ माना जाता है। इस बार भद्रा सुबह होने से पहले ही खत्म हो जाएगा।  राखी बांधे के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।रक्षा सूत्र को भगवान शिव की प्रतिमा के सामने अर्पित कर 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें फिर इसको अपने भाईयों की कलाई पर बांधे।  ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है।
विज्ञापन


राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त- 26 अगस्त की सुबह 5.59 मिनट से शाम 17.12 मिनट तक

मुहूर्त की अवधि : 11 घंटे 26 मिनट

रक्षाबंधन में दोपहर का मुहूर्त : 13:39 से 16:12 तक

मुहूर्त की अवधि : 02 घंटे 33 मिनट
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें