फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakat Chauth Moonrise Time: सकट चौथ आज, यहां जानें कब निकलेगा आपके शहर में चांद

Fri, 17 Jan 2025 12:00 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sakat Chauth Chand Time 2025: हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सकट चौथ का व्रत रखा जाता है, इस साल 17 जनवरी 2025 यानी की आज सकट चौथ का पर्व पूरे भारत में मनाया जा रहा है
विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 Moonrise Time Today - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sakat Chauth 2025 Moonrise Time Today: हिंदू धर्म में संतान से जुड़े कई व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें सकट चौथ प्रमुख है। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र, तरक्की, स्वास्थ्य और अच्छे जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत का पारण हमेशा चंद्र दर्शन के बाद किया जाता है। यह पर्व नवविवाहिता के लिए और भी खास माना जाता है, मान्यता है कि यदि सच्चे भाव से सकट का व्रत रखा जाए, तो संतान प्राप्ति के योग का निर्माण होता है, साथ ही परिवार में भी सुख-समृद्धि आती हैं।

धार्मिक ग्रंथों में सकट के पर्व को मां और संतान के बीच प्रेम बढ़ाने वाला पर्व माना जाता है, जो गौरी पुत्र गणेश की पूजा को समर्पित है। ज्योतिषियों की मानें तो हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सकट का व्रत रखा जाता है, जिसे संकष्टी चतुर्थी, वक्रकुंडी चतुर्थी, तिलकुटा चौथ भी कहते हैं। वहीं इस साल 17 जनवरी 2025 यानी की आज सकट चौथ का पर्व पूरे भारत में मनाया जा रहा है, इस दिन मघा नक्षत्र के साथ सौभाग्य योग बन रहा है, लेकिन चंद्रोदय के समय को लेकर कश्मकश बनी हुई है। ऐसे में आप इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं कि सकट के दिन आपके शहर में चांद कितने बजे निकलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार आज यानी 17 जनवरी 2025 को राजस्थान के कुछ शहरों जिनमें, अलवर, बारां, जयपुर, बूंदी, टोंक, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर और करौली में बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं। ऐसे में सकट का व्रत रख रही महिलाएं नीचे दी गई टेबल में अपने शहर का चांद निकलने का समय देख सकती हैं

Sakat Chauth 2025: सकट चौथ आज, जानें पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

 

लखनऊ
रात 8: 55
कानपुर रात 8: 57
प्रयागराज रात 8: 52
मेरठ रात 9: 06
गाजियाबाद रात 9: 08
दिल्ली रात 9 बजकर 9 मिनट
नोएडा रात 9 बजकर 7 मिनट
गुरुग्राम रात 9 बजे
गाजियाबाद रात 9 बजकर 8 मिनट
मथुरा  रात 9 बजकर 8 मिनट
मुंबई रात 9 बजकर 34 मिनट
अमृतसर रात 9 बजकर 16 मिनट
अहमदाबाद  रात 9 बजकर 32 मिनट
आगरा  रात 9 बजकर 5 मिनट
पटना रात 8 बजकर 44 मिनट
जयपुर रात 9:16
बीकानेर रात 9:25
उदयपुर रात 9:26
जोधपुर रात 9: 28
अलवर रात 9 :12
जैसलमेर रात 9:36
 

Sakat Chauth 2025 Wishes: सकट चौथ के खास मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें