फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2023 : राम नवमी पर बन रहे अद्भुत ज्योतिषीय योग, मिलेगा पूजा का लाभ

Thu, 30 Mar 2023 07:08 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

राम नवमी गुरुवार को पड़ रही है जिसे हिन्दू धर्म में शुभ माना जाता है। वहीं राम नवमी को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग है जो की किसी भी शुभ काम की शुरुआत के लिए अच्छे है। 
विज्ञापन
Ram Navmi 2023: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इसी दिन त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया और असुर रावण का संहार कर धर्म की ध्वजा लहराई। श्रीराम को भगवान विष्णु का अवतार कहा जाता है और उन्होंने सूर्यवंश में जन्म लिया था। इस साल 30 मार्च को अभिजीत मुहूर्त में श्री राम नवमी का पूजन किया जाएगा। यह दिन इसलिए भी ख़ास बन जाता है क्योंकि ज्योतिष की गणनाओं के अनुसार बेहद शुभ ज्योतिष के योग इस दिन बन रहे है। 
विज्ञापन


1 - इस दिन मीन राशि में गुरु विराजमान होकर राजयोग का निर्माण कर रहे हैं वहीं बुध भी इसी राशि में है। इस तरह से गुरु आदित्य और बुध आदित्य राजयोग भी बने हुए है जो की बेहद शुभ है। 

2 - इस दिन चंद्रमा और मंगल मिथुन राशि में विराजमान होकर लक्ष्मी योग का निर्माण कर रहे हैं। चंद्र मंगल की युति बेहद शुभ मानी गई है। इस युति में कोई भी नया काम शुरू करने से स्थायित्व मिलता है। 
विज्ञापन


3 - इस दिन शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में शश राजयोग का निर्माण बना रहे है वही शुक्र भी मेष राशि में विराजमान होकर शनि से दृष्ट है। ऐसे में इस शुभ योग में राम नवमी का आना निसंदेह शुभता का सूचक है। 

4 -   राम नवमी गुरुवार को पड़ रही है जिसे हिन्दू धर्म में शुभ माना जाता है। वहीं राम नवमी को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग है जो की किसी भी शुभ काम की शुरुआत के लिए अच्छे है। 

5 -  इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 11 बजे तक रहने वाला है। गुरुवार के दिन चन्द्रमा जब पुनर्वसु नक्षत्र में होता है तो उसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


Happy Ram Navami 2023: भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी... भगवान राम सिखाते हैं कैसे निभाएं हर संबंध

Ram Navami 2023: रामनवमी पर बना दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें