फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2020 Muhurat: 3 अगस्त को है रक्षाबंधन, जानिए राखी बांधने का सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त

Sun, 26 Jul 2020 07:57 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 03 अगस्त को है रक्षा बंधन का त्योहार
  • राखी बांधने का मुहूर्त : 09:27 मिनट से 21:11 मिनट तक 
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raksha Bandhan 2020 Muhurat: हर वर्ष सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। हिंदूओं के लिए यह त्योहार बहुत ही महत्व रखता है। रक्षाबंधन का त्योहार बहन और भाई के बीच स्नेह और प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। बहनों को रक्षाबंधन का इंतजार बहुत रहता है। इस वर्ष यह त्योहार 3 अगस्त को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के त्योहार के पीछे कई पौराणिक कथाएं मिलती है। 
विज्ञापन


पुराणों के अनुसार एक समय की बात है एक बार देवताओं और असुरों के बीच युद्ध हो गया था। यह युद्ध कई वर्षों तक चलता रहा। इस युद्ध में असुरों ने देवताओं को परस्त कर दिया था। असुरों ने इंद्र को हराकर तीनों लोकों में अपनी विजय पताका फहरा दिया था। असुरों से हराने के बाद समस्त देवी-देवता सलाह मांगने के लिए देवगुरु बृहस्पति के पास गए। तब बृहस्पति ने मंत्रोच्चारण के साथ रक्षा संकल्प विधान करने की सलाह दी। देवगुरु के निर्देशानुसार सभी देवताओं नें रक्षा विधान का आयोजन किया। यह रक्षा विधान श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर आरंभ किया गया।  रक्षा विधान में सभी देवताओं ने मिलकर एक रक्षा कवच को सिद्ध कर इंद्र की पत्नी इंद्राणी को सौंप दिया और इसे देवराज इंद्र के दाहिने हाथ में बांधने के लिए कहा। इसके बाद इंद्राणी ने देवराज की कलाई में रक्षा कवच सूत्र को बांध दिया। इसकी ताकत से इंद्र ने पुन: असुरों से युद्ध कर उन्हें परास्त कर दिया और अपना खोया हुआ राजपाठ वापस हासिल कर लिया। तभी से हर वर्ष सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाने लगा। इस बार रक्षाबंधन 3 अगस्त 2020 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर भाई अपने बहनों से राखी बंधवाते हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहनों को कुछ उपहार भी देते हैं।
विज्ञापन


Nag Panchami 2020: नाग पंचमी पर क्यों होती है सांपों की पूजा, जानिए कुछ अनोखी परंपराएं
विज्ञापन


 
 3 अगस्त 2020 को राखी बांधने का सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त

राखी बांधने का मुहूर्त :  09:27 मिनट से 21:11 मिनट तक
अवधि : 11 घंटे 43 मिनट
शुभ समय
6:00 से 7:30 तक,
9:00 से 10:30 तक,
3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक 
(राहुकाल में राखी न बांधें)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें