फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitru Paksha 2023: आज से पितृ पक्ष हो रहा शुरू, जान लें कब है कौन सी श्राद्ध तिथि, यहां देखें पूरा कैलेंडर

Fri, 29 Sep 2023 11:11 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pitru paksha 2023 shraddha tithi: परिवार में सुख, शांति, खुशहाली और उन्नति होती है। पितृ पक्ष के अलावा हर माह की अमावस्या को भी पितरों को प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं।
विज्ञापन
श्राद्ध की तिथियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pitru Paksha 2023 Start Date: आज से पितृ पक्ष शुरू होने जा रहा है ।  पितृ पक्ष भाद्रपद की पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक होता है। पितृपक्ष या श्राद्ध पक्ष में अपने पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, पंचबलि कर्म आदि किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में पितरों को तृप्त करने से पितृ दोष दूर होता है। परिवार में सुख, शांति, खुशहाली और उन्नति होती है। पितृ पक्ष के अलावा हर माह की अमावस्या को भी पितरों को प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष कब से प्रारंभ हो रहा है? श्राद्ध की तिथियां कौन कौन सी हैं?

विज्ञापन


पितृ पक्ष 2023 का प्रारंभ
भाद्रपद पूर्णिमा तिथि 29 सितंबर,दोपहर 03: 26 मिनट तक  रहेगी। इसके बाद से आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी, जो 30 सितंबर को दोपहर 12: 21 मिनट तक है। 

मृत्यु की तिथि मालूम न हो तो क्या करें?
यदि आपको अपने पितरों के निधन की तिथि ज्ञात नहीं है तो ऐसे में आप सर्व पितृ अमावस्या के दिन उनके लिए श्राद्ध कर सकते हैं।  इस दिन ज्ञात और अज्ञात सभी पितरों के लिए श्राद्ध किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पितृ पक्ष 2023 श्राद्ध कैलेंडर
पितृ पक्ष का पहला दिन: 29 सितंबर, पूर्णिमा श्राद्ध, प्रतिपदा श्राद्ध
पितृ पक्ष का दूसरा दिन: 30 सितंबर, द्वितीया श्राद्ध
पितृ पक्ष का तीसरा दिन: 1 अक्टूबर, तृतीया श्राद्ध
पितृ पक्ष का चौथा दिन: 2 अक्टूबर, चतुर्थी श्राद्ध, महा भरणी

पितृ पक्ष का पांचवा दिन: 3 अक्टूबर, पंचमी श्राद्ध
पितृ पक्ष का छठा दिन: 4 अक्टूबर, षष्ठी श्राद्ध
पितृ पक्ष का सातवां दिन: 5 अक्टूबर, सप्तमी श्राद्ध
पितृ पक्ष का आठवां दिन: 6 अक्टूबर, अष्टमी श्राद्ध

पितृ पक्ष का नौवां दिन: 7 अक्टूबर, नवमी श्राद्ध
पितृ पक्ष का दसवां दिन: 8 अक्टूबर, दशमी श्राद्ध
पितृ पक्ष का ग्यारहवां दिन: 9 अक्टूबर, एकादशी श्राद्ध
पितृ पक्ष का बारहवां दिन: 10 अक्टूबर, मघा श्राद्ध

पितृ पक्ष का तेरहवां दिन: 11 अक्टूबर, द्वादशी श्राद्ध
पितृ पक्ष का चौदहवां दिन: 12 अक्टूबर, त्रयोदशी श्राद्ध
पितृ पक्ष का पंद्रहवां दिन: 13 अक्टूबर, चतुर्दशी श्राद्ध
सर्व पितृ अमावस्या: 14 अक्टूबर, शनिवार
Pitru Paksha 2023: 16 दिन के ही क्यों होते हैं पितृपक्ष ? जानें तर्पण का महत्व और इसके लाभ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें