फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phulera Dooj 2023: फुलेरा दूज आज, जानिए शुभ मुहूर्त और ज्योतिषीय उपाय

Tue, 21 Feb 2023 10:10 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Phulera Dooj 2023 Puja Date And Time : पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 21 फरवरी को सुबह 07 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगी जोकि अगले दिन 22 फरवरी 2023 को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
Phulera Dooj: शास्त्रों में इस फूलेरा दूज का विशेष महत्व होता है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Phulera Dooj 2023 : आज फूलेरा दूज का त्योहार है। होली के कुछ दिनों पहले देश में फूलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में भगवान कृष्ण और राधारानी संग फूलों की होली खेली जाती है। शास्त्रों में इस फूलेरा दूज का विशेष महत्व होता है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। मुहूर्त शास्त्र के अनुसार साल में कुछ ऐसे त्योहार और व्रत होते हैं जिसमें बिना मुहूर्त देखें कोई भी शुभ कार्य किया जाता सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण ने फूलों की होली खेली थी। फूलेरे दूज के मौके पर ब्रज और इसके आसपास के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को फूलों सजाया जाता है और विधि-विधान से इनकी पूजा की जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस दिन कई तरह के उपाय किए जाते हैं जिसे दांपत्य जीवन में सुखी और आपसी प्रेम बढ़ता है। आइए जानते हैं फूलेरा दूज का शुभ मुहूर्त औऔर उपाय।

विज्ञापन


फूलेरा दूज 2023
पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 21 फरवरी को सुबह 07 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगी जोकि अगले दिन 22 फरवरी 2023 को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर होगा। इस तरह से उदया तिथि को आधार मानते हुए फूलेरा दूज का त्योहार 21 फरवरी को मनाया जाएगा। 

फूलेरा दूज 2023 शुभ मुहूर्त 2023
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फूलेरा दूज पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा गोधूलि मुहूर्त में करने की परंपरा है। ऐसे में 21 फरवरी को गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 41 मिनट से शाम 07 बजकर 06 मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा इस पर्व पर बिना मुहूर्त के शादी और अन्य तरह के मांगलिक कार्य बिना मुहूर्त के देखे किया जा सकता है। 

फूलेरा दूज पर करें ये उपाय
- अगर वैवाहिक जीवन में या फिर प्रेम संबंधों में समस्याएं हों, तो फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को पीले फूल और पीले वस्त्र अर्पित करें। साथ ही श्रीकृष्ण जी को बेसन के लड्डू या माखन मिश्री का भोग लगाएं। इससे आपकी लव लाइफ की समस्याएं दूर हो जाएंगी। 
- अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या आ रही है, तो फुलेरा दूज के दिन पति और पत्नी को भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी का पूजन करना चाहिए। श्रीकृष्ण और राधाजी की कृपा से आपके जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समस्याओं का समाधान होगा। 
-  अगर आपके विवाह में विलंब हो रहा है या कोई दिक्कत आ रही है, तो फुलेरा दूज के दिन राधाजी को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। ऐसा करने से राधाकृष्ण की कृपा मिलती है और विवाह जल्दी होगा। 
विज्ञापन


Weekly Horoscope (20-26 Feb): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें