फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष माह 2019: पौष महीने में होंगे ये बड़े व्रत-त्यौहार

Fri, 13 Dec 2019 05:59 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दू पंचांग के अनुसार, पौष माह पंचांग का 10वां महीना है, जो 13 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है। इस महीने का अंत 10 जनवरी 2020 को होगा। आम बोलचाल की भाषा में इसे पूष का महीना भी कहते हैं। इस महीने में उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड पड़ती है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं इस में कौन-कौन से प्रमुख व्रत एवं त्योहार पड़ते हैं। 
विज्ञापन


15 दिसंबर - संकष्टी
  • पौष माह मेें 15 दिसंबर को संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत और सौभाग्य व्रत पड़ रहा है। इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। 
16 दिसंबर - धनु संक्रांति
  • पौष माह की शुरुआत में 16 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में गोचर गोचर होगा। इसी दिन से खरमास भी प्रारंभ हो रहा है। 
19 दिसंबर - त्रयोदशी प्रदोष व्रत
  • पौष माह में कालाष्टमी 19 दिसंबर को मनाई जाएगी। काल भैरव के भक्त इस दिन व्रत रख विशेष पूजा अर्चना करते हैं। 
21 दिसंबर - श्री पार्श्वनाथ जयंती
  • पौष माह में 21 दिसंबर को श्री पार्श्वनाथ जयंती मनाई जाएगी। भगवान पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तार्थंकर हैं। 
22 दिसंबर - सफला एकादशी
  • पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है। इस दिन भी विष्णु भगवान की पूजा की जाती है।
24 दिसंबर - मासिक शिवरात्रि
  • कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। पौष माह में मासिक शिवरात्रि 24 दिसंबर को पड़ रही है।
25 दिसंबर - क्रिसमस 
  • क्रिसमस का त्यौहार हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। 2019 में यह तिथि पौष मास के अंतर्गत पड़ रही है। 
26 दिसंबर - पौष अमावस्या
  • पौष अमावस्या 26 दिसंबर को है। पौष माह में इस दिन को पितृदोष, कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिये भी इस दिन उपवास रखने के साथ-साथ विशेष पूजा अर्चना की जाती है। 
06 जनवरी - पौष पुत्रदा एकादशी
  • पौष मास की शुक्ल एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन उपवास रखकर विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से व्रती को संतान का सुख मिलता है। पौष माह में यह तिथि 06 जनवरी 2020 में है।
 10 जनवरी - पौष पूर्णिमा
  • पौष पूर्णिमा का उपवास नववर्ष 2020 में 10 जनवरी को है। पौष पूर्णिमा इस मास का बहुत ही पावन दिन माना जाता है। धार्मिक कार्यों, भजन-कीर्तन आदि के साथ स्नान-दान आदि के लिये भी यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें