फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Onam 2018: शुरू हुआ ओणम का त्योहार, जानिए इसका पौराणिक महत्व

Sat, 25 Aug 2018 11:35 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावण शुक्ल की त्रयोदशी तिथि को ओणम मनाया जाता है। ओणम दक्षिण भारत के राज्य केरल का एक मुख्य त्योहार है जिसे वहां इसे एक राष्ट्रीय पर्व का दर्जा प्राप्त है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। ओणम का त्योहार दशहरे की तरह होता है, इसमें केरल के लोग अपने घरों को 10 दिनों के लिए फूलों से सजाते हैं।
विज्ञापन


ओणम का महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसार राजा महाबली ने ओणम के दिन ही भगवान विष्णु से अपनी प्रजा से वर्ष में एक बार मिलने की अनुमति मांगी थी। राजा महाबली की विनती को स्वीकार करते हुए उन्हें साल में इस दिन अपनी प्रजा से मिलने की अनुमति प्रदान की थी। इस दिन केरल राज्य के लोग अपने राजा का स्वागत करने के लिए तैयारी करते है। ओणम के दौरान पूरे राज्य को फूलों से सजाते हैं महिलाएं अपने-अपने घरों में रंगोली बनाती है।केरल में यह त्योहार बिल्कुल दशहरे की तरह होता है। इस त्योहार में पूरे केरल कई तरह की प्रतियोगिताएं होती है जिनमें नौका प्रतियोगिता दुनियाभर में मशहूर है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें