हिंदू कैलेंडर के अनुसार 1 नवंबर 2020 से कार्तिक माह आरंभ हो रहा है। हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व होता है। कार्तिक का महीना दान, स्नान, दीपदान और त्योहारों का महीना है। कार्तिक का महीना धार्मिक अनुष्ठान, व्रत और तप के लिए विशेष लाभकारी माना गया है। इस महीने में गंगा स्नान और पुण्य कार्य किया जाता है। कार्तिक का महीना शरद पूर्णिमा से आरंभ होकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। आइए जानते हैं कार्तिक महीने का महत्व और व्रत-त्योहारों की लिस्ट...
Diwali 2020 Date, Muhurat Timing: इस साल दिवाली में ये है चौघड़िया मुहूर्त और निशिता वंदना का समय
कार्तिक महीना इतना खास क्यों
मान्यताओं के अनुसार कार्तिक महीना भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय के नाम पर रखा गया है। इसी महीने में भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर राक्षस का वध किया था। इसके अलावा कार्तिक महीना भगवान विष्णु का भी मास होता है। कार्तिक महीने में दीपदान और तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। मासानां कार्तिक: श्रेष्ठ:। अर्थात् 12 मासों में कार्तिक मास सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस पावन मास में कई उत्सव और पर्व पड़ते हैं। साथ ही इसी महीने तमाम तरह की कामनाओं के लिए अलग-अलग दान का विधान है।
Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा का अद्भुत संयोग, राशिनुसार जानें उपाय और मंत्र जो आपके लिए रहेगा शुभ
करवा चौथ- 4 नवंबर
स्कन्द षष्ठी- 6 नवंबर
अहोई अष्टमी- 8 नवंबर
रमा एकादशी- 11 नवंबर
गोवत्स द्वादशी- 12 नवंबर
धनतेरस- 12 नवंबर
दिवाली- 14 नवंबर
गोवर्धन पूजा- 15 नवंबर
भाई दूज- 16 नवंबर
सूर्य षष्ठी- 20 नवंबर
गोपाष्टमी- 22 नवंबर
आंवला नवमी- 23 नवंबर
देव उठनी एकादशी- 25 नवंबर
वैकुंठ चतुर्दशी-29 नवंबर
कार्तिक पूर्णिमा- 30 नवंबर