Navratri Durga Saptashati Path Benefits:19 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गई है, जो 27 मार्च तक चलेग । चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस तिथि के साथ ही नए हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। चैत्र नवरात्रि पर देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लगातार 9 दिनों तक पूजा, व्रत, साधना और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। 9 दिनों तक माता दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्रि पर देवी की उपासना और पूजा में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दुर्गा सप्तशती पाठ करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का फल मिलता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के नियम और विधि होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दुर्गा सप्तशती का पाठ कैसे करें और क्या-क्या हैं इसके लिए खास नियम और महत्व।
दुर्गा सप्तशी पाठ करने विधि
दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम
दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय हमेशा कुछ नियम का पालन करना होता है। जब भी पाठ करें तो उसे शुद्ध और शांत वातावरण में पाठ करना चाहिए। पाठ के दिन मन को शांत और एकाग्रचित रखें। मन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार को न लाएं। नवरात्रि के नौ दिनों तक सादगी और ब्रह्राचर्य के नियमों का पालन करें। इस दौरान सात्विक भोजन और क्रोध से बचें। पाठ के दिन सही उच्चारण करें। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ कभी भी बीच में न छोड़ें और प्रतिदिन करें।