फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Chalisa Lyrics: नवरात्रि पर मां की आराधना में जरूर करें दुर्गा चालीसा का पाठ, नमो नमो दुर्गे सुख करनी...

Thu, 19 Mar 2026 11:09 AM IST
Vinod Shukla धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Durga Chalisa Lyrics: इस वर्ष 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। इसमें मां दुर्गा की विशेष पूजा- आराधना होती है जिसमें दुर्गा चालीसा के पाठ का विशेष महत्व होता है। 
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026: दुर्गा चालीसा की महत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Durga Chalisa Lyrics: आज से शुभ चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा का आवाहन करते हुए विधि-विधान के साथ पूजा और धार्मिक अनुष्ठान आदि करने का विधान होता है। लगातार मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है और इस दौरान दुर्गा चालीसा का पाठ करना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा-आराधना में रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ करने और मंत्रों का जाप करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं इस चैत्र नवरात्रि विस्तार से जानते हैं दुर्गा चालीसा का पाठ...

Chaitra Navratri Puja Vidhi: घट स्थापना का सुबह का मुहूर्त समाप्त, जानें अभिजीत मुहूर्त और स्थापना विधि

 

दुर्गा चालीसा

विज्ञापन

 
नमो नमो दुर्गे सुख करनी।
नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी॥
 
निरंकार है ज्योति तुम्हारी।
तिहूं लोक फैली उजियारी॥
 
शशि ललाट मुख महाविशाला।
नेत्र लाल भृकुटि विकराला॥
 
रूप मातु को अधिक सुहावे।
दरश करत जन अति सुख पावे॥
 
तुम संसार शक्ति लै कीना।
पालन हेतु अन्न धन दीना॥
 
अन्नपूर्णा हुई जग पाला।
तुम ही आदि सुन्दरी बाला॥
 
प्रलयकाल सब नाशन हारी।
तुम गौरी शिवशंकर प्यारी॥
 
शिव योगी तुम्हरे गुण गावें।
ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें॥
 
रूप सरस्वती को तुम धारा।
दे सुबुद्धि ऋषि मुनिन उबारा॥
 
धरयो रूप नरसिंह को अम्बा।
परगट भई फाड़कर खम्बा॥
 
रक्षा करि प्रह्लाद बचायो।
हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो॥
 
लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं।
श्री नारायण अंग समाहीं॥
 
क्षीरसिन्धु में करत विलासा।
दयासिन्धु दीजै मन आसा॥
 
हिंगलाज में तुम्हीं भवानी।
महिमा अमित न जात बखानी॥
 
मातंगी अरु धूमावति माता।
भुवनेश्वरी बगला सुख दाता॥
 
श्री भैरव तारा जग तारिणी।
छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी॥
 
केहरि वाहन सोह भवानी।
लांगुर वीर चलत अगवानी॥
 
कर में खप्पर खड्ग विराजै।
जाको देख काल डर भाजै॥
 
सोहै अस्त्र और त्रिशूला।
जाते उठत शत्रु हिय शूला॥
 
नगरकोट में तुम्हीं विराजत।
तिहुंलोक में डंका बाजत॥
 
शुंभ निशुंभ दानव तुम मारे।
रक्तबीज शंखन संहारे॥
 
महिषासुर नृप अति अभिमानी।
जेहि अघ भार मही अकुलानी॥
 
रूप कराल कालिका धारा।
सेन सहित तुम तिहि संहारा॥
 
परी गाढ़ संतन पर जब जब।
भई सहाय मातु तुम तब तब॥
 
अमरपुरी अरु बासव लोका।
तब महिमा सब रहें अशोका॥
 
ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी।
तुम्हें सदा पूजें नर-नारी॥
 
प्रेम भक्ति से जो यश गावें।
दुःख दारिद्र निकट नहिं आवें॥
 
ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई।
जन्म-मरण ताकौ छुटि जाई॥
 
जोगी सुर मुनि कहत पुकारी।
योग न हो बिन शक्ति तुम्हारी॥
 
शंकर आचारज तप कीनो।
काम अरु क्रोध जीति सब लीनो॥
 
निशिदिन ध्यान धरो शंकर को।
काहु काल नहिं सुमिरो तुमको॥
 
शक्ति रूप का मरम न पायो।
शक्ति गई तब मन पछितायो॥
 
शरणागत हुई कीर्ति बखानी।
जय जय जय जगदम्ब भवानी॥
 
भई प्रसन्न आदि जगदम्बा।
दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा॥
 
मोको मातु कष्ट अति घेरो।
तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो॥
 
आशा तृष्णा निपट सतावें।
रिपू मुरख मौही डरपावे॥
 
शत्रु नाश कीजै महारानी।
सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी॥
 
करो कृपा हे मातु दयाला।
ऋद्धि-सिद्धि दै करहु निहाला।
 
जब लगि जिऊं दया फल पाऊं ।
तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊं ॥
 
दुर्गा चालीसा जो कोई गावै।
सब सुख भोग परमपद पावै॥
 
देवीदास शरण निज जानी।
करहु कृपा जगदम्ब भवानी॥
 
॥ इति श्री दुर्गा चालीसा सम्पूर्ण ॥

Chaitra Navratri 2026 Wishes: चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर इन संदेशों से अपनों को दे शुभकामनाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें