17 अक्तूबर से शक्ति आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना होने के साथ ही नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की पूजा- आराधना विधिवत रूप से आरंभ हो जाएगी। इस बार अधिकमास के चलते नवरात्रि का पर्व एक महीने की देरी से आरंभ हो रहे हैं। नवरात्रि पर विवाह कार्यक्रम को छोड़कर सभी तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस बार ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से नवरात्रि के हर दिन शुभ संयोग बनेंगे। नवरात्रि पर किसी शुभ कार्य को आरंभ करने या नई चीजों की खरीदारी करने के लिए विशेष दिन माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि पर नई खरीदारी या नए काम के शुभारंभ करने पर सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं इस नवरात्रि पर कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं।
इस बार हिंदू कैलेंडर के अनुसार नवरात्रि पर तिथि, वार और नक्षत्रों के संयोग से प्रत्येक दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का निर्माण हो रहा है। शारदीय नवरात्रि पर चार सर्वार्थसिद्धि, एक त्रिपुष्कर और चार रवियोग बनेंगे। इसके अलावा सौभाग्य, धृति और आनंद योग भी रहेंगे। ऐसे में नई चीजों की खरीद-बिक्री और मकान या जमीन में निवेश के लिए समय बहुत ही शुभ रहेगा।
17 अक्टूबर, शनिवार - सर्वार्थसिद्धि योग
17 अक्तूबर- प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना कलश स्थापना