समृद्धि देगी चांदी
चांदी को शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसे शीतल,शांतिदायक और शाही धातु माना जाता है। इसलिए आप जिसे भी चांदी की वस्तु उपहार के रूप में देंगे उसके जीवन में सुख-शांति आएगी। वास्तुशास्त्र के अनुसार चांदी का हाथी,लक्ष्मी-गणेश,सिक्का या कोई भी शुभ प्रतीक गिफ्ट में देने से आपका और उपहार लेने वाले को धन लाभ होगा। सामर्थ्य अनुसार चांदी का छोटा या बड़ा ठोस टुकड़ा उपहार में देने से,गिफ्ट लेने वाले व्यक्ति की नौकरी या व्यापार में आ रही समस्याओं का समाधान होता है। चांदी की चीजें संबंधों में मधुरता बनाए रखती हैं एवं नकारात्मक शक्तियों को दूर रखती हैं।
सुख-समृद्धि लाता है लाफिंग बुद्धा
फेंगशुई के अनुसार लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति उपहार में देने से, उपहार लेने वाले की किस्मत चमक जाती है।इसे रखने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है जिससे सुख-समृद्धि का आगमन होता है। माना जाता है कि घर में रखा हुआ लाफिंग बुद्धा घर-परिवार पर कोई विपत्ति नहीं आने देता है। लाफिंग बुद्धा को आप बाजार में कई रूपों में देख सकते है जैसे-हँसता हुआ, बैठा हुआ, दोनों हाथ ऊपर किए या कंधे पर धन की पोटली लिए आदि। आप अपने चाहने वालों को इनमें से कोई एक भेंट कर सकते हैं।