साल 2020 का नया महीना मई शुरू हो चुका है। मई का महीना धर्म और व्रत-त्योहार के नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। मई के महीने में कई त्योहार आएंगे। जिसमें बुद्ध पूर्णिमा, शनि जयंती, ईद उल फितर, मोहनी एकादशी, सीता नवमी और वट सावित्री व्रत प्रमुख है। आइए जानते हैं मई महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट।
01 मई बगलामुखी जयंती - हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक मई को अष्टमी तिथि है। इस दिन बगलामुखी जयंती है। मां बगलामुखी की पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है और परेशानियां दूर होती है।
02 मई सीता नवमी- वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राजा जनक की पुत्री माता सीता का जन्म पृथ्वी की कोख से हुआ था
03 मई मोहनी एकादशी- वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी 03 मई को है। इस एकादशी को मोहनी एकादशी कहते हैं। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया था। एकादशी व्रत करने से पापों का अंत होता है।
05 मई प्रदोष व्रत- मंगलवार, 5 मई को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह व्रत भौम प्रदोष व्रत है जिसमें भगवान शिव की पूजा की जाती है।
06 मई, नृसिंह जयंती- चतुर्दशी तिति पर नृसिंह जयंती है। इस तिथि पर भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप राक्षस का वध करने के लिए नरसिंह का अवतार लिया था।
07 मई, बुद्ध पूर्णिमा- वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान बुद्ध की जयंती है।
10 मई, गणेश चतुर्थी- संकटी गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।
14 मई, संक्रांति- 14 मई को सूर्य मेष राशि को छोड़कर वृष राशि में गोचर होंगे। इस दिन सूर्य को जल देना चाहिए।
18 मई, अचला एकादशी- 18 मई को अचला एकादशी है इसे अपरा एकादशी भी कहते हैं। इस भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
22 मई, शनि जयंती, वट अमावस्या- वैसाख मास की अमावस्या के दिन शनि जयंती है। इसी तिथि पर भगवान शनि का जन्म हुआ था। इस दिन तेल और काले तिल का दान करें।
24 मई, ईद- रमजान के आखिरी चांद का दीदार होने के बाद ईद मनाई जाएगी।