फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या आज, जानें स्नान-दान का सही समय

Sat, 21 Jan 2023 07:57 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mauni Amavasya 2023 Date: माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 21 जनवरी को है। मौनी अमावस्या के दिन लोग पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। 
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mauni Amavasya 2023 Date: माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 21 जनवरी को है। मौनी अमावस्या के दिन लोग पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इस दिन मौन रहकर दान और स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन किसी तीर्थ स्थान पर जाकर स्नान-दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए भी अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण भी किया जाता है। इस बार अमावस्या तिथि शनिवार के दिन पड़ रही है, इसलिए इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। शनिवार के दिन पड़ने की वजह से इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाएगा। चलिए जानते हैं इस दिन स्नान-दान का सही समय...

विज्ञापन


Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी 

मौनी अमावस्या 2023 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की अमावस्या तिथि 21 जनवरी 2023 शनिवार को सुबह 06 बजकर 17 मिनट से शुरू हो रही। अगले दिन 22 जनवरी 2023 को सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 को है।
विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
पंचांग के अनुसार, 21 जनवरी को सुबह 8 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट के बीच स्नान और दान का शुभ मुहूर्त है। इस शुभ मुहूर्त में आप गंगा स्नान करके दान कर सकते हैं। वहीं यदि गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सामर्थ्य अनुसार दान दें।

करें ये उपाय
मौनी अमावस्या के दिन 11 लौंग और कपूर से हवन करें। फिर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है इससे पैसों की तंगी दूर होती है। साथ ही उधार दिया हुआ पैसा भी जल्द वापस मिल जाता है। इसके अलावा इस दिन रात के समय 5 लाल गुलाब और 5 जलते हुए दीये किसी नदी में प्रवाहित कर दें, इस उपाय से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। 

Mauni Amavasya 2023: कब है मौनी अमावस्या? जानिए साल की पहली अमावस्या की तिथि और मुहूर्त 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें