फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masik Shivratri 2024 List: साल 2024 में कब-कब है मासिक शिवरात्रि? यहां देखें पूरी लिस्ट

Tue, 12 Dec 2023 10:57 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Masik Shivratri 2024 Date List: प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस प्रकार से सालभर में कुल 12 शिवरात्रि होती हैं। 
विज्ञापन
Masik Shivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Masik Shivratri 2024 List: प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस प्रकार से सालभर में कुल 12 शिवरात्रि होती हैं, जिसमें से फाल्गुन मास की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। हालांकि प्रत्येक माह की शिवरात्रि का भी विशेष महत्व है। इस दिन व्रत, पूजन के साथ ही शिव जी का अभिषेक करना बहुत ही शुभ रहता है। धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा भगवान भोलेनाथ की कृपा से असंभव और कठिन कार्यों को भी पूरा किया जा सकता है। साथ ही मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। नया साल शुरू होने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं साल 2024 में कितनी मासिक शिवरात्रि होंगी। 

विज्ञापन


Ekadashi 2024 List: साल 2024 में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत? यहां देखें पूरी लिस्ट

मासिक शिवरात्रि 2024 तिथि (Masik Shivratri 2024 Date)
 
तारीख महीना
9 जनवरी 2024, मंगलवार पौष मासिक शिवरात्रि
8 फरवरी 2024, गुरुवार माघ मासिक शिवरात्रि
8 मार्च 2024, शुक्रवार महाशिवरात्रि, फाल्गुन शिवरात्रि
7 अप्रैल 2024, रविवार चैत्र मासिक शिवरात्रि
6 मई 2024, सोमवार वैशाख मासिक शिवरात्रि
4 जून 2024, मंगलवार ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि
4 जुलाई 2024, गुरुवार आषाढ़ मासिक शिवरात्रि
2 अगस्त 2024, शुक्रवार सावन मासिक शिवरात्रि
1 सितंबर 2024, रविवार भाद्रपद मासिक शिवरात्रि
30 सितंबर 2024, सोमवार अश्विन मासिक शिवरात्रि
30 अक्टूबर 2024, बुधवार कार्तिक मासिक शिवरात्रि
29 नवंबर 2024, शुक्रवार मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि
विज्ञापन

मासिक शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि शिव जी की प्रिय तिथि है। कहा जाता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। 

PRADOSH VRAT 2024 LIST: साल 2024 में कब-कब किया जाएगा प्रदोष व्रत? जानें पूरे साल की डिटेल

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि
  • मासिक शिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्नानादि करें। 
  • इस समय यदि मंदिर नहीं जा सकते तो घर पर रहकर ही पूजा करें।
  • सबसे पहले शिव जी के समक्ष पूजा स्थान में दीप प्रज्वलित करें। 
  • यदि  घर शिवलिंग है तो दूध, और गंगाजल आदि से अभिषेक करें। 
  • शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा आदि अवश्य अर्पित करें। 
  • इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी करनी चाहिए। 
  • पूजा करते समय नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते रहें। 
  • भगवान शिव को भोग लगाएं और आरती करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें