मार्गशीर्ष पूर्णिमा 30 दिसंबर बुधवार को है। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान एवं दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में आ रही परेशानियां, बाधाएं दूर हो जाती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा होने लगती है। आप अपनी राशि के अनुसार ये उपाय कर सकते हैं।