फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri Puja Samagri: महाशिवरात्रि का पावन पर्व कल, आज ही नोट कर लें पूजा की संपूर्ण सामग्री

Thu, 07 Mar 2024 02:33 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MahaShivratri 2024 Puja Samagri List: इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को है। यह महापर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। शिव भक्तों के लिए यह पर्व बहुत खास होता है।
विज्ञापन
Mahashivratri 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MahaShivratri 2024 Puja Samagri List: शिव उपासना का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस बार 8 मार्च 2024 को है। यह महापर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। शिव भक्तों के लिए यह पर्व बहुत खास होता है। शिवपुराण के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। साथ ही यह भी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले शंकर धरती पर सभी शिवलिंग में विराजमान रहते हैं। ऐसे में जो भक्त महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शिव पूजा में कुछ विशेष सामग्रियों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर शिव जी की पूजा में शामिल होने वाली सामग्रियों के बारे में...

विज्ञापन

Mahashivratri 2024: 8 या 9 मार्च, कब है महाशिवरात्रि? यहां जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि 2024 पूजा सामग्री
  • शिव जी की तस्वीर या छोटा शिवलिंग, बेलपत्र
  • भांग
  • धतूरा
  • मदार पुष्प, फूलों की माला
  • शमी के पत्ते
  • कमल और सफेद फूल
  • गंगाजल, महादेव के लिए वस्त्र
  • गाय का दूध, दही, शक्कर
  • जनेऊ, चंदन, केसर, अक्षत्
  • इत्र, लौंग, छोटी इलायची, पान, सुपारी
  • शहद, बेर, मौसमी फल, खस
  • मौली, रक्षा सूत्र, भस्म, अभ्रक, कुश का आसन
  • महाशिवरात्रि व्रत कथा, शिव चालीसा, शिव आरती की पुस्तक
  • भोग के लिए हलवा, ठंडाई, लस्सी, मालपुआ आदि
  • पूजा के बाद हवन सामग्री
  • परिमल द्रव्य, रत्न, आभूषण
  • दान के लिए कंबल, वस्त्र, अन्न, गुड़, घी, फल आदि
  • माता पार्वती के लिए श्रृंगार सामग्री, साड़ी
  • आरती के लिए दीपक, गाय का घी, कपूर
MahaShivratri 2024: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास है इस बार की महाशिवरात्रि, बन रहे कई दुर्लभ संयोग
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें