विष्णु जी को अर्पित करें ये चीजें
श्री हरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आज विजया एकादशी पर पीले फूल, अक्षत, धूप, दीप, गंध, रोली, चंदन, केला, फल, पंचामृत, तुलसी का पत्ता, पान, सुपारी, हल्दी आदि अर्पित करें। साथ ही इस दौरान 'ओम भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का उच्चारण करते रहें।
सुख-समृद्धि के लिए उपाय
विजया एकादशी के दिन पूजा करते समय तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करें। पूजा में तुलसी की पत्तियां अर्पित करते समय भगवान विष्णु के समक्ष अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामना करें। इससे जगत के पालनहार प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
मनचाही नौकरी के लिए उपाय
यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं और सफलता नहीं मिल पा रही है तो विजया एकादशी के दिन कलश पर आम का पल्लव रख कर इस पर जौ से भरा पात्र रखें। फिर एक दीपक जलाएं और 11 लाल फूल, 11 फल और मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे जल्द ही मनचाही नौकरी के योग बनेंगे।
किसी कामना के लिए उपाय
यदि मन में कोई विशेष कामना है तो विजया एकादशी के दिन प्रभु श्रीराम और उनके परिवार की पूजा करें। साथ ही उनको ग्यारह केले, लड्डू, लाल फूल, ग्यारह अगरबत्ती, ग्यारह दीपक, ग्यारह खजूर और ग्यारह बादाम चढ़ाएं। इससे मन की हर कामना पूरी होती है।