MahaShivratri 2023 Upay: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल भर में कुल 12 शिवरात्रि होती हैं। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। बाकी अन्य माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की शिवरात्रि मासिक शिवरात्रि के नाम से जानी जाती है। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर श्रद्धालु शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक करते हैं। बहुत से लोग महाशिवरात्रि का व्रत करते हैं और रात्रि जागरण भी करते हैं। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। शास्त्रों की मानें तो महाशिवरात्रि की रात ही भगवान शिव करोड़ों सूर्यों के समान प्रभाव वाले ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इसके बाद से ही हर साल फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस साल शिवरात्रि 18 फरवरी 2023, शनिवार को पड़ रही है। ऐसे में टैरो रीडर रूमा मारवाह से जानते हैं महाशिवरात्रि पर मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय-
MahaShivratri 2023: शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक है महाशिवरात्रि, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय
महाशिवरात्रि के उपाय
- शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें।
- महाशिवरात्रि के प्रथम पहर में संकल्प करके दूध से स्नान के बाद ॐ हीं ईशानाय नम: का जाप करें।
- द्वितीय प्रहर में दधि स्नान करके ॐ हीं अघोराय नम: का जाप करें।
- तृतीय पहर में धृत स्नान एवं मंत्र ॐ हीं वामदेवाय नम: का जाप करें।
- फिर चतुर्थ पहर में मधु स्नान एवं ॐ हीं सद्योजाताय नमः मंत्र का जाप करें।
MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर शिव जी को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
किसी समस्या को दूर करने के लिए उपाय
- अपनी किसी इच्छा को कागज पर लिखें। उदाहरण के लिए- यदि सैलरी नहीं मिल रही हो आपको लिखना है, ''मेरी सैलरी मिल गई है मैं खुश हूं''। इसे लाल पेन से एक कागज पर लिखें और उस कागज को मोड़ कर शिवरात्रि वाले दिन घर से बाहर जमीन में दबा दें। साथ ही उस जगह पर एक पौधा लगा देें और रोजाना पानी दें।
- इसके अलावा पांच मुखी रुद्राक्ष को पानी से साफ करके सुखा लें। सुखने के बाद इसे अपने बाएं हाथ में रखें और दाएं हाथ से बंद करके अपनी सारी इच्छाएं बोल दें। साथ ही मन में सोचें कि यह मेरा एक जादुई रुद्राक्ष है जो मेरी सारी इच्छाओं को पूरा करेगा। इसके बाद इसे कहीं सुरक्षित जगह पर रख दें और दिन में एक बार जरूर देखें।
- एक काली मिर्च और सात काली तिल्ली के दाने हथेली में रखकर मन से कामना करें और शिवलिंग पर चढ़ा दें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।
- शिवरात्रि के दिन 21 बेलपत्र लेकर सभी पर चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' लिख कर शिवलिंग पर अपनी इच्छा बोलते हुए चढ़ा दें।
MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां, जानिए अभिषेक की सही विधि