महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार हिन्दू कैलेंडर के फाल्गुन मास की चतुदर्शी तिथि पर मनाया जाता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती को विवाह हुआ था। इस दिन पूरे दिन व्रत और पूजा-पाठ करने का विधान होता है। इस बार यह पर्व 4 मार्च को है। महाशिवरात्रि पर शिव भक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर पूजा में 5 चीजों को विशेष महत्व होता है।