फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर भगवान विष्णु स्वयं करते हैं स्नान, जानें इसका ज्योतिषीय महत्व

Sat, 16 Feb 2019 01:57 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा 2019
विज्ञापन

हिन्दू पंचांग में माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं। इस बार माघी पूर्णिमा 19 फरवरी को है। ज्योतिष गणना के अनुसार जब चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब माघ पूर्णिमा का शुभ योग बनता है। इस शुभ योग में स्नान करने से कुंडली में सूर्य और चंद्रमा के दोषों से छुटकारा मिल जाता है।

विज्ञापन


ऐसी मान्यता है माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु स्वयं गंगा नदी में स्नान करने आते हैं। इसलिए जो भी माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करता है उसको सभी तरह के पुण्य लाभ मिलते हैं। द्मपुराण के अनुसार बाकी के महीनों में जप, तप और दान से भगवान विष्णु उतने प्रसन्न नहीं होते जितने कि वे माघ मास में स्नान करने से होते हैं। माघ मास स्नान के आलावा दान का विशेष महत्व है। दान में तिल, गुड़ और कंबल का विशेष पुण्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें