शिव दुर्गा मंदिर समिति कर रहा है विशेष तैयारियां
कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में आज शाम से ही शिव दुर्गा मंदिर में रौनक देखते ही बनती है। सैकड़ो की तादाद में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर कमेटी की ओर से वालंटियर्स भी तैनात रहेंगे। जन्म के दौरान मंत्रोच्चार की ध्वनियों से मंदिर परिसर गूंज उठेगा। घंटों की ध्वनि लोगों को कान्हा के जन्म की सूचना देगी। घरों में सजेगी विशेष झांकी और जन्माष्टमी खास बनाने को घरों में भी तैयारी रहेगी।
जन्माष्टमी को सफल बनाने के लिए शिव दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की देखरेख की मुख्य जिम्मेदारी समिति के अक्ष्यक्ष फूल चन्द गनोत्रा, महासचिव विनोद, कोषाध्यक्ष आर के चोपड़ा और इन्द्रजीत पासी ने संभाल रखी है। इसके अलावा समिति के अन्य सदस्यों द्वारा भी जन्माष्टमी कार्यक्रम को सफल बनाने की कोशिश की जा रही है जिनमें से मुख्य रूप से समिति के सदस्य राजेन्द्र शुक्ला,मुकेश कुमार,अश्विनी मेहता, रमेश ढ़ींगरा, कपिल उत्पल, राधा कृष्ण गर्ग, श्रीमति प्रेम उत्पल, शुभ लता, सुषमा गनोत्रा, अंजू चौहान, ऊषा पासी ,वीना चोपड़ा, पुनीत शुक्ला, अभिनव कुमार, पंडित बी.डी. सेमवाल और पं. एम एन सेमवाल हैं।