फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baglamukhi Jayanti : जानें आज बगलामुखी जयंती पर देवी की किस पूजा से मिलेगा शत्रु पर विजय का आशीर्वाद

Sun, 12 May 2019 08:29 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
baglamukhi jayanti 2019
12 मई 2019 वैशाख शुक्ल अष्टमी को मां बगलामुखी की जयंती मनाई जाएगी। इसी पावन तिथि पर मां बगलामुखी का प्राकट्य हुआ था। मां बगलामुखी को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, इसीलिए इन्हें पीताम्बरा भी कहा जाता है। मां की पूजा में पीले रंग की सामग्री होने से पूजा का शुभ लाभ मिलता है। मां बगलामुखी की साधना शत्रु से जुड़ी तमाम बाधाओं से मुक्ति के लिए बहुत ही कारगर व अचूक मानी गई है। 

बगलामुखी जयंती के अवसर पर अभीष्ट कार्य सिद्धि के लिए सामूहिक बगलामुखी अनुष्ठान 12 मई 2019, रविवार
विज्ञापन

2 of 4
बगलामुख्ाी
शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली देवी

मां बगलामुखी दसमहाविद्याओं में आठवीं महाविद्या हैं। ये स्तम्भन की देवी हैं और सारे ब्रह्माण्ड की शक्ति मिल कर भी इनका मुकाबला नहीं कर सकती। माता बगलामुखी की पूजा करने से शत्रुओं की पराजय होती है और सभी तरह के वाद-विवाद में विजय प्राप्त होती है। 
विज्ञापन

3 of 4
इस विधि से करें मां की साधना 

मां बगलामुखी की विशेष कृपा पाने के लिए घर के उत्तर दिशा में पीला कपड़ा पहनकर माता की फोटो रखें और पीले रंग के पुष्प से उनकी विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही भोग के रूप में बेसन का लड्डू चढ़ाएं। बगलामुखी जयंती पर माता की साधना-उपासना से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन सुखमय होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
मां बगलामुखी की पूजा से लाभ 

शत्रुनाश, वाकसिद्धि, वाद-विवाद में विजय आदि के लिए मां बगलामुखी की साधना काफी शुभ एवं लाभ पहुंचाने वाली है। बगलामुखी जयंती के दिन मां की उपासना से हर प्रकार के तंत्र से निजात मिलती है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें