फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easter Sunday 2019 : आज है ईस्टर संडे, जानें इस पर्व से जुड़ी खास बातें

Sun, 21 Apr 2019 08:27 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Easter Sunday 2019
गुड फ्राइडे के बाद ईसाई समुदाय के लोगों के लिए ईस्टर संडे का बड़ा महत्व होता है। ईसाई धर्म को मानने वाले लोगो का विश्वास है कि गुड फ्राइडे के तीन बाद यानी संडे को ईसा मसीह सूली पर चढ़ने के बाद दोबारा जीवित हो गए थे। इस दिन प्रभु ईसा मसीह के पुनर्जन्म की खुशी में पूरा मसीही समाज खुशियों से झूम उठता है और इस पर्व को बडे़ धूमधाम और उल्लास के साथ मनाता है। आइए जानते हैं भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाले इस पावन पर्व की कुछ खास बातें —  
विज्ञापन

2 of 8
Easter Sunday 2019
- ईसाई समुदाय के लोगों की ऐसी मान्यता है कि इस दिन प्रभु ईसा मसीह सूली को पर लटकाने के बाद दोबारा जीवित होने के बाद 40 दिन तक अपने शिष्यों के बीच रहे थे और अंत में स्वर्ग चले गए।
विज्ञापन

3 of 8
Easter Sunday 2019
- ईस्टर संडे का पर्व क्षमा और दया को समर्पित है। चूंकि इस दिन दोबारा जीवित होने के बाद प्रभु ईसा मसीह ने उन लोगों को माफ कर दिया था, जिन्होंने उन्हें कष्ट दिया था, इसलिए इस दिन आपसी बैर भुलाकर विश्व के कल्याण की कामना करते हैं। 

4 of 8
Easter Sunday 2019
- ईस्टर के दिन लोग चर्च और घरों में खूब सजाते हैं और प्रभु ईसा मसीह की प्रार्थना करते हैं। इस दिन मोमबत्तियां जलाना शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
Easter Sunday 2019
- ईस्टर में अंडे का विशेष महत्व होता है। ईस्टर के दिन अंडों से सजावट की जाती  है क्योंकि अंडे को शुभ माना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरों को अंडों को गिफ्ट के रूप में देते है। अंडे नया उत्साह और नई उंमग से भरने का संदेश देता है।
विज्ञापन

6 of 8
Easter Sunday 2019
- ईस्टर आमतौर पर अप्रैल में आता है। इसके पीछे कारण है दरअसल जब जीसस को पकड़ा गया, उस वक्त इज़राइल में सर्दी जाने और गर्मी के आने का समय था।
विज्ञापन

7 of 8
Easter Sunday 2019
- ईस्टर का उत्सव उषाकाल में महिलाओं द्वारा की जाती है क्योंकि इसी वक्त प्रभु ईसा मसीह दोबारा जीवित हुए थे और उन्हें सबसे पहले मरियम मगदलीनी नामक महिला ने देख फिर अन्य महिलाओं को इस बारे में बताया था।
विज्ञापन

8 of 8
Easter Sunday 2019
- जिस तरह ईसा मसीह को प्रताड़ित करते हुए शूली पर चढ़ा दिया गया और तीन दिन बाद वह पुनर्जीवित हुए, उससे यह पावन पर्व इस बात का संदेश देता है कि सत्य प्रताड़ित तो हो सकता है लेकिन समाप्त नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें