Vaishakh Purnima 2019
वैशाख पूर्णिमा के महाउपाय
— वैशाख पूर्णिमा के दिन प्रात:काल स्नान करके व्रत रखें और रात में फूल, धूप, दीप, अन्न, गुड़ आदि से चंद्रमा की पूजा करें व जल चढ़ाएं। पूजा के बाद ब्राह्मण को जल से भरा हुआ घड़ा दान करें। इसके साथ ही पकवान भी दान करें।
— वैशाख पूर्णिमा के दिन मृत्यु के देवता धर्मराज के नाम से जल से भरे कलश और पकवान आदि दान करने से 100 गायों के दान का फल मिलता है।
— वैशाख पूर्णिमा के दिन पांच या सात ब्राह्मणों को सत्तू, चीनी अथवा गुड़ और तिल के दान करने का विशेष फल प्राप्त होता है।
— किसी विष्णु मंदिर में घी, चीनी और तिलों से भरा पात्र दान करने से शीघ्र ही मनोकामना पूर्ण होती है।
— वैशाख की पूर्णिमा के दिन तिल और चीनी से हवन करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
— वैशाख पूर्णिमा पर सत्य विनायक का व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने अपने प्रिय मित्र सुदामा को सत्य विनायक का व्रत रखने को कहा था, जिसे करने के बाद उनकी गरीबी दूर हुई थी।