आज पूरे देश में करवा चौथ मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी शादीशुदा महिलाओं ने सुहाग के सौभाग्य और लंबी उम्र की कामना लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। इस व्रत में सबसे महत्वपूर्ण चंद्र दर्शन है, जिसका महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। लंबे इंताजार के बाद दिल्ली में 7ः 55 पर चांद का दीदार किया गया। सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य दे व्रत तोड़ा।
वहीं इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंसेज (रजि.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चिंतक इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज के संस्थापक रमेश चिंतक के अनुसार नोएडा में 27 अक्तूबर को चंद्रमा रात 8:35 बजे उदय होगा। आइए जानते हैं कि देश के अन्य शहरों में कब होगा चांद का दीदार —
दिल्ली-----------------7.55
बरेली-----------------7.49
बिजनौर-----------------7.52
सहारनपुर-----------------7.52
मुजफ्फरनगर-----------------7.52
आगरा-----------------7.55
मुरादाबाद-----------------7.49
लखनऊ-----------------7:46
कानपुर-----------------7.46
प्रयागराज-----------------7.42
पटना-----------------7.28
रांची-----------------7.31
ज्योतिषविदों के अनुसार करवाचौथ का निर्जल व्रत रखने वाली सुहागिनों के लिए रात 8 बजे के बाद ही चांद को अर्घ्य देना उत्तम रहेगा।