चैत्र माह की कृष्ण पक्ष को महाशक्ति के मुख्य स्वरुप शीतला माता की पूजा की जाती है। इस बार शीतला अष्टमी 9 मार्च 2018 को है। इस पर्व को बूढ़ा बसोड़ा या लसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार मां शीतला का आराधना से कई तरह के दुष्प्रभावों से मुक्ति दिलाती हैं। ऐसी मान्यता है माता शीतला का व्रत रखने से तमाम तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। मां शीतला की पूजा होली के बाद आने वाले पहले सोमवार या फिर गुरुवार के दिन ही किया जाता है। शीतला माता के हाथ में झाडू और कलश होता है। माता के हाथ में झाडू होने का मतलब लोगों को सफाई के प्रति जागरुक करने से होता है। कलश में सभी 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास रहता है।
माता शीतला देवी की उपासना से सभी तरह पाप नष्ट हो जाते है। शीतलाष्टमी के एक दिन पहले भोग लगाने के लिए बासी खाने का भोग तैयार किया जाता है। शीतला अष्टमी के दिन माता को प्रसाद चढ़ाया जाता है। शीतला अष्टमी पूजा का शुभ मुहुर्त सुबह 6 बजकर 41 मिनट से शाम 6 बजकर 21 मिनट तक है। ऐसी मान्यता है अगर किसी भी व्यक्ति को जब चेचक निकल आता है तो घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। नियम के अनुसार माता भगवती की पूजा होती है।