करवा चौथ पर करें इन पांच खास चीजों का दान
- फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth 2024 Daan: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का उपवास रखा जाता है। इस साल 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु, तरक्की, स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का उपवास वैवाहिक जीवन में खुशियां और विश्वास बढ़ाता है। इस दिन करवा माता की पूजा का विधान है। सभी व्रती महिलाएं करवा माता की कथा सुनती है, जिससे सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद मिलता है। इस बार करवा चौथ पर व्यतीपात योग और कृत्तिका नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस संयोग में दान से जुड़े कार्य करने पर पति-पत्नी में प्रेम व स्नेह बढ़ता है। साथ ही भाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए दान की चीजों के बारे में जानते हैं।
करवा चौथ पर करें इन पांच खास चीजों का दान
- इस साल करवा चौथ पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस योग में दूध का दान व्रती महिलाओं के लिए शुभ रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा मन का कारक होता है, और दूध का संबंध चंद्रमा से है। ऐसे में करवा चौथ पर दूध का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
- इस दौरान आप लौंग का दान भी कर सकते हैं। कहते हैं कि लौंग का दान करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को अन्न का दान करना चाहिए। इससे पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही परिवार में अन्न भंडार होता है।
- करवा चौथ पर काजल का दान करना चाहिए, इसे सौभाग्य से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि काजल का दान करने से सभी प्रकार के नजर दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही पति की तरक्की के योग बनते हैं।
- इस दौरान आप गन्ना भी दान कर सकते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गन्ना दान करने से लाभ के योग बनते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।