फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: होली के दिन अगर दिखाई दे यह कीड़ा तो समझें आप होने वाले हैं धनवान और सौभाग्याली

Thu, 02 Mar 2023 12:32 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष शास्त्र में होली के त्योहार पर कई तरह के शुभ और अशुभ संकेत भी मिलते हैं। ऐसा ही कुछ संकेत होली के दिन एक कीड़े के दिखाई देने के रूप में मान्यता है।
विज्ञापन
Holi 2022 Date: हिंदू धर्म में होली का त्योहार विशेष महत्व रखता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन होती है। जिसमें लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Holi 2023: होली के त्योहार में अब बस कुछ ही दिन शेष है। होली का त्योहार हिंदू धर्म का खास त्योहार माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह मे मनाया जाता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन की जाती है फिर उसके बाद रंगों वाली होली खेली जाती है जिसमें सभी लोग एक दूसरे को रंगों से सराबोर करते हैं। होली के दिन सभी तरह के शुभ कार्य करने के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में होली के त्योहार पर कई तरह के शुभ और अशुभ संकेत भी मिलते हैं। ऐसा ही कुछ संकेत होली के दिन एक कीड़े के दिखाई देने के रूप में मान्यता है। यह कीट कनखजूरा है। जिसे ज्योतिष शास्त्र में राहु का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष में राहु ग्रह एक छाया ग्रह है। जिसका जातक के जीवन में अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। शास्त्रों के अनुसार होली के दिन कनखजूरे का दिखाई देना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं होली के दिन किन स्थितियों में कनखजूरे का दिखाई देना शुभ और अशुभ होता है। 

विज्ञापन


जिंदा कनखजूरा का दिखाई देना
होली के दिन अगर आपके घर के कोनों या फर्श पर जिंदा कनखजूरा इधर-उधर दिखाई दे तो ये इसे बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता ही कि जिन घरों में होली के त्योहार के मौके पर कनखजूरा दिखाई दे तो उस घर में सालभर सुख और समृद्धि आती है। धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलते हैं। होली के दिन कनखजूरा अगर मुख्य द्वार और सीढ़ियों के नीचे मिले तो इससे व्यक्ति को आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। 

Holi 2023: आखिर क्यों मनाई जाती है होली ? जानिए इससे जुड़ी पौराणिक रोचक कथाएं
विज्ञापन


मरा हुआ कनखजूरा दिखाई देना 
अगर होली के दिन आपको घर के किसी भी हिस्से में मरा हुआ कनखजूरा दिखाई दे जाए तो यह भी एक शुभ संकेत होता है। मरा हुआ कनखजूरा दिखाई देने का मतलब होता है कि आपके ऊपर आने वाला संकट टल गया है। 

कनखजूरा जब आपके शरीर पर चढ़ जाए
हर कोई कनखजूरे से डरता है क्योंकि इस जीव की बनावट ही ऐसी होती है कि मन में सिरहन दौड़ पड़ती है। ऐसे में अगर होली के दिन कोई कनखजूरा आपके शरीर के ऊपर चढ़ जाए तो समझा जाना चाहिए कि आपको कोई नई चीज प्राप्त होने वाली है। 
विज्ञापन


Holika Dahan 2023: क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त

सपने में कनखजूरा दिखाई देना
अगर होली के दिन सपने में कोई कनखजूरा दिखाई दे तो आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत है।आपको धन लाभ या ऐसी कोई चीजे मिलने की संभावना होती है जिसका कल्पना आपने कभी नहीं की होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें