14 मई, गुरुवार को कालाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव के अवतार काल भैरव की पूजा की जाती है। हर माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। कालाष्टमी को भैरवाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां दुर्गा की पूजा का भी विधान है। आइए, आज जानते हैं इस दिन भैरव बाबा को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।
कालाष्टमी के पावन दिन भैरव बाबा की पूजा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। ये दिन भैरव बाबा की पूजा का होता है, इस दिन श्री भैरव चालीसा का पाठ करना चाहिए। भैरव बाबा की पूजा करने से व्यक्ति रोगों से दूर रहता है।
कालाष्टमी के पावन दिन कुत्ते को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से भैरव बाबा प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। भैरव बाबा का वाहन कुत्ता होता है, इसलिए इस दिन कुत्ते को भोजन कराने से विशेष लाभ होता है।
4 of 7
Kalashtami May 2020
- फोटो : social media
व्रत करने की मान्यता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने से भैरव बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर संभव हो तो इस दिन उपवास भी रखना चाहिए। इस दिन व्रत रखने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
5 of 7
Kalashtami May 2020
मां दुर्गा की पूजा
कालाष्टमी के पावन दिन मां दुर्गा की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन भैरव बाबा के साथ मां दुर्गा की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
Kalashtami May 2020
भगवान शिव और माता पार्वती की कथा का श्रवण करें
काल भैरव भगवान शिव के ही अवतार हैं, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की कथा का श्रवण करना शुभ रहता है।