Ganesh Chaturthi Date 2024: गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान गणेश को समर्पित है। हर साल गणेश चतुर्थी पर भक्तगण बड़े ही धूमधाम से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान गणेश एक पूजनीय देवता हैं जिन्हें ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य से जोड़ा गया है। भगवान गणेश को गजानन, धूम्रकेतु, एकदंत, वक्रतुंड और सिद्धि विनायक सहित विभिन्न नामों से जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल की चतुर्थी से देशभर में गणेश चतुर्थी पर्व का शुभारंभ हो जाता है।