फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से वट पूर्णिमा व्रत तक, जून में पड़ेंगे ये बड़े तीज-त्योहार

Wed, 27 May 2026 01:21 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

June 2026 Vrat Tyohar: इस बार जून का महीना आध्यात्मिक ऊर्जा, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से भरपूर रहने वाला है। खास बात यह है कि जून में साल की सबसे महत्वपूर्ण और पुण्यदायी एकादशी में से एक निर्जला एकादशी भी मनाई जाएगी। 
विज्ञापन
June 2026 Vrat Tyohar - फोटो : अमर उजाला AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

June 2026 Vrat Tyohar: कुछ ही दिनों में जून माह की शुरुआत होने जा रही है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े व्रत, पर्व और शुभ संयोग पड़ेंगे। माना जा रहा है कि, इस बार जून का महीना आध्यात्मिक ऊर्जा, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से भरपूर रहने वाला है। खास बात यह है कि जून में साल की सबसे महत्वपूर्ण और पुण्यदायी एकादशी में से एक निर्जला एकादशी भी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी का व्रत करने से वर्षभर की एकादशियों के बराबर फल प्राप्त होता है। इसके अलावा जून माह में बड़ा मंगल का विशेष प्रभाव भी देखने को मिलेगा। इस दौरान भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर संकटों से मुक्ति मिल सकती हैं। वहीं सुहागिन महिलाओं के लिए वट पूर्णिमा व्रत भी बेहद खास रहने वाला है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आइए इस माह में आने वाली सभी तीज-त्योहारों को जानते हैं।

Ketu Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र गोचर से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल

जून 2026 के व्रत-त्योहार
तिथि  वार  व्रत-त्योहार 
3 जून 2026 बुधवार विभुवन संकष्टी
7 जून 2026 रविवार अधिक भानु सप्तमी
8 जून 2026 सोमवार अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
11 जून 2026 गुरुवार परम एकादशी
12 जून 2026 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्र) और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
13 जून 2026 शनिवार मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि
14 जून 2026 रविवार रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या
15 जून 2026 सोमवार मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त
16 जून 2026 मंगलवार चंद्र दर्शन
18 जून 2026 गुरुवार प्रद्युम्न चतुर्थी
19 जून 2026 शुक्रवार स्कन्द षष्ठी
20 जून 2026 शनिवार जमाई षष्ठी
21 जून 2026 रविवार भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन
22 जून 2026 सोमवार धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
23 जून 2026 मंगलवार महेश नवमी
25 जून 2026 गुरुवार निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती
26 जून 2026 शुक्रवार राम-लक्ष्मण द्वादशी
27 जून 2026 शनिवार शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी
29 जून 2026 सोमवार वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और बटुक भैरवी जयंती
30 जून 2026 मंगलवार आषाढ़ का आरंभ

Jyestha Adhik Purnima 2026: शुभ संयोग में ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा, जानें सरल उपाय और दान

वट पूर्णिमा व्रत 2026 
विज्ञापन

वट पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 29 जून को सुबह में 3 बजकर 7 मिनट पर
वट पूर्णिमा तिथि समाप्त-30 जून को सुबह में 5 बजकर 27 मिनट पर
तिथि के मुताबिक, वट पूर्णिमा का व्रत इस बार 29 जून को किया जाएगा।

निर्जला एकादशी 2026
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 24 जून 2026 को शाम 6 बजकर 12 मिनट पर होगा।
तिथि का समापन 25 जून 2026 को रात 8 बजकर 9 मिनट पर होगा। 
उदया तिथि के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत गुरुवार, 25 जून 2026 को रखा जाएगा। 

Adhik Maas 2026: अधिकमास में पद्मिनी और परमा एकादशी का संयोग, जानें पूजा विधि और महत्व

Interesting Spiritual Facts: भगवान कृष्ण की बांसुरी से लेकर हनुमान जी के गदा तक, यहां जानें बेहद रोचक बातें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें